मसौढ़ी : दो युवकों से लाखों ठगने वाला गिरफ्तार
Updated at : 07 Jan 2020 9:10 AM (IST)
विज्ञापन

मसौढ़ी : मेडिकल (एमबीबीएस) में नामांकन कराने के एवज में जहानाबाद के सहबाजपुर के एक जालसाज ने मसौढ़ी के दो युवकों से 2016 में लाखों रुपये एेंठ लिये थे. सोमवार की देर शाम उक्त जालसाज नगर से होकर पटना की ओर कार से गुजर रहा था. ठगे एक युवक की नजर पड़ गयी और उसने […]
विज्ञापन
मसौढ़ी : मेडिकल (एमबीबीएस) में नामांकन कराने के एवज में जहानाबाद के सहबाजपुर के एक जालसाज ने मसौढ़ी के दो युवकों से 2016 में लाखों रुपये एेंठ लिये थे. सोमवार की देर शाम उक्त जालसाज नगर से होकर पटना की ओर कार से गुजर रहा था.
ठगे एक युवक की नजर पड़ गयी और उसने दोस्तों के साथ पटना- गया एनएच-83 की सरवां गुमटी के पास पकड़ लिया और उसकी धुनाई करने के बाद एसडीपीओ के हवाले कर दिया. इधर एसडीपीओ ने उक्त जालसाज जहानाबाद के सहबाजपुर निवासी नकुल प्रसाद के पुत्र राहुल कुमार को मसौढ़ी पुलिस को सौंप दिया. नगर के पटेल नगर निवासी मनीष कुमार व एक अन्य युवक की मां सह थाना के भजौर निवासी सत्येंद्र कुमार की पत्नी शीला देवी ने राहुल के खिलाफ मामला दर्ज कराया है.
जहानाबाद के सहबाजपुर निवासी राहुल कुमार ने अपने आप को पहुंच वाला बताते हुए नगर के पटेल नगर निवासी मनीष कुमार व भीतर निवासी शीला देवी के पुत्र को देश के किसी भी मेडिकल काॅलेज में एमबीबीएस में नामांकन कराने के लिए दोनों से 11 व 8 लाख रुपये ऐंठ लिये थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




