पटना : विधानसभा चुनाव में वाम दलों में एकजुटता की पहल

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Jan 2020 9:15 AM

विज्ञापन

पटना : झारखंड में महागठबंधन की सरकार बनने के बाद बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारी भी तेज हो गयी है. वाम दल और महागठबंधन के कार्यकर्ता सड़क से संसद तक साथ में रहें, इसको लेकर भाकपा-माले, भाकपा और माकपा की राज्य कमेटी ने राष्ट्रीय कमेटी को पत्र लिखा है. पिछले विधानसभा चुनाव में कुछ एक-दो […]

विज्ञापन
पटना : झारखंड में महागठबंधन की सरकार बनने के बाद बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारी भी तेज हो गयी है. वाम दल और महागठबंधन के कार्यकर्ता सड़क से संसद तक साथ में रहें, इसको लेकर भाकपा-माले, भाकपा और माकपा की राज्य कमेटी ने राष्ट्रीय कमेटी को पत्र लिखा है. पिछले विधानसभा चुनाव में कुछ एक-दो सीटों पर वाम दलों में टकराव देखा गया था. इस चुनाव में वह टकराव नहीं रहेगा.
साथ ही, वाम और महागठबंधन साथ में चुनाव लड़ें, इसको लेकर 26 जनवरी की पूर्व संध्या पर वाम दल कार्यक्रम तैयार कर रहा है. इसमें वाम दल के साथ महागठबंधन के नेता को भी आमंत्रित किया जायेगा. पिछले विधानसभा चुनाव में तीनों प्रमुख वाम पार्टियां अलग चुनाव लड़ी थीं. भाकपा-माले ने 55 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे. 90 सीटों पर भाकपा के उम्मीदवार थे, जबकि माकपा ने 38 सीटों पर अपने प्रत्याशी दिये थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन