ePaper

शहर में 17 ट्रैफिक पोस्टों के पास बनेंगे शौचालय

Updated at : 05 Jan 2020 7:47 AM (IST)
विज्ञापन
शहर में 17 ट्रैफिक पोस्टों के पास बनेंगे शौचालय

पटना : राजधानी में 17 ट्रैफिक पुलिस चेक पोस्टों के पास शौचालय बनाये जाने का निर्णय लिया गया है. रविवार से इसका काम शुरू हो जायेगा. इसे 26 जनवरी से पहले पूरा कर लिया जायेगा. इसके अलावा आवश्यकता अनुसार अन्य जगहों पर मॉड्यूलर ट्वायलेट भी लगाये जायेंगे. यह निर्णय प्रमंडलीय आयुक्त, ट्रैफिक पुलिस व नगर […]

विज्ञापन

पटना : राजधानी में 17 ट्रैफिक पुलिस चेक पोस्टों के पास शौचालय बनाये जाने का निर्णय लिया गया है. रविवार से इसका काम शुरू हो जायेगा. इसे 26 जनवरी से पहले पूरा कर लिया जायेगा. इसके अलावा आवश्यकता अनुसार अन्य जगहों पर मॉड्यूलर ट्वायलेट भी लगाये जायेंगे.

यह निर्णय प्रमंडलीय आयुक्त, ट्रैफिक पुलिस व नगर निगम के पदाधिकारियों की संयुक्त बैठक में लिया गया. मालूम हो कि इस संबंध में प्रमंडलीय आयुक्त संजय कुमार अग्रवाल ने ट्रैफिक एसपी से शौचालय विहीन ट्रैफिक चेक पोस्ट को लेकर सुझाव मांगा था. लिस्ट मिलने के बाद शनिवार को बैठक में 17 जगहों पर शौचालय बनाने का निर्णय लिया गया. सफाई का जिम्मा नगर निगम को मिला.
कार्यपालक पदाधिकारी पटना नगर निगम शैलेश कुमार को शौचालय निर्माण के लिए नोडल पदाधिकारी बनाया गया है.
इन 17 जगहों पर होंगे शौचालय
1. डाकबंगला क्रॉसिंग यातायात पुलिस पोस्ट के नजदीक
2. अंडर मीठापुर फ्लाइओवर यातायात पुलिस पोस्ट के नजदीक
3. जगनपुरा मोड़ यातायात पुलिस पोस्ट के नजदीक
4. धनुकी मोड़ यातायात पुलिस पोस्ट के नजदीक
5. कांटी फैक्टरी मोड़ यातायात पुलिस पोस्ट के नजदीक
6. अंडर राजेंद्र नगर ओवरब्रिज यातायात पुलिस पोस्ट के नजदीक
7. आर ब्लॉक गोलंबर यातायात पुलिस पोस्ट के नजदीक
8. हड़ताली चौक यातायात पुलिस पोस्ट के नजदीक
9. आशियाना मोड़ यातायात पुलिस पोस्ट के नजदीक
10. राजापुर पुल यातायात पुलिस पोस्ट के नजदीक
11. बोरिंग रोड चौराहा यातायात पुलिस पोस्ट के नजदीक
12. कुर्जी मोड़ यातायात पुलिस पोस्ट के नजदीक
13. अनिसाबाद गोलंबर यातायात पुलिस पोस्ट के नजदीक
14. सिविल कोर्ट के नजदीक सब्जी मोड़ यातायात पुलिस पोस्ट के नजदीक
15. इन्कम टैक्स गोलंबर यातायात पुलिस पोस्ट के नजदीक
16. बेली-बोरिंग रोड यातायात पुलिस पोस्ट के नजदीक
17. गोला रोड मोड़ पर यातायात पुलिस पोस्ट के नजदीक
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन