मानव शृंखला की डिजाइन तैयार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :05 Jan 2020 7:37 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : मानव शृंखला को लेकर डीएम की बैठक के बाद काम तेज हो गया है. मानव शृंखला की डिजाइन तैयार कर ली गयी है. इसमें जल-जीवन-हरियाली मुख्य है. इसके अलावा नशा मुक्ति, बाल विवाह, दहेज उन्मूलन को डिजाइन में रखा गया है. यह डिजाइन गांधी मैदान के अंदर बनने वाले बिहार के नक्शे में […]
विज्ञापन
पटना : मानव शृंखला को लेकर डीएम की बैठक के बाद काम तेज हो गया है. मानव शृंखला की डिजाइन तैयार कर ली गयी है. इसमें जल-जीवन-हरियाली मुख्य है. इसके अलावा नशा मुक्ति, बाल विवाह, दहेज उन्मूलन को डिजाइन में रखा गया है.
यह डिजाइन गांधी मैदान के अंदर बनने वाले बिहार के नक्शे में रहेगा, इसे शिक्षा विभाग द्वारा तैयार कराया जा रहा है. मानव शृंखला को लेकर प्रचार-प्रसार शुरू हो गया है. शनिवार को एयरपोर्ट एरिया में बैनर-पोस्टर लगवाये गये. अब इससे संबंधित नुक्कड़ नाटक और अन्य गतिविधियां शुरू हो गयी हैं.
मुख्यालय से हो रही मॉनीटरिंग
मानव शृंखला की तैयारियों को लेकर मुख्यालय से मॉनीटरिंग की जा रही है. पटना जिले के लिए बनाये गये नोडल पदाधिकारी जैनेंद्र कुमार प्रतिदिन मुख्यालय को रिपोर्ट कर रहे हैं. दूसरी तरफ ग्रामीण इलाकों में प्रचार-प्रसार किया जा रहा है.
इसमें आंगनबाड़ी सहायिकाओं की मदद ली जा रही है. आंगनबाड़ी सहायिकाएं ग्रामीण इलाकों में घूम-घूम कर मीटिंग कर रही हैं. लोगों को मानव शृंखला के उद्देश्य और आवश्यकता को बता रही हैं कि शराबबंदी के बाद परिवार किस तरह से खुशहाल हुए हैं.
लोगों ने शराब पीना बंद कर दिया है, इससे हिंसा कम हो गयी है. लोग मेहनत करते हैं और अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग हो गये हैं. शासन-प्रशासन का प्रयास है कि नयी पीढ़ी को इस बारे में जानकारी मिल सके और वे इसे छोड़ने में सहभागी बनें.
जल-जीवन-हरियाली को लेकर कार्यक्रम 19 से
बिक्रम. शनिवार को प्रखंड मुख्यालय के पास जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत कला जत्था कलाकारों द्वारा 19 जनवरी को मानव शृंखला बना एवं गीत संगीत नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को जागरूकता किया जायेगा.
16 पंचायतों में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जायेगा. कलाकारों द्वारा ‘आओ अपना जीवन बचाएं चलो अपनी धरा को सजाएं’ एवं नाटक रहिमन पानी राखिए का प्रस्तुति किये गये नाटक के माध्यम से बाल विवाह एवं दहेज उन्मूलन, मद्य निषेध पर्यावरण पर आधारित नाटक दिखाया गया.
इधर पंडारक में भी जल-जीवन-हरियाली पर 19 जनवरी को प्रखंड में आयोजित होने वाली मानव शृंखला को सफल बनाने व लोगों में इसके प्रति जागरूकता पैदा करने उद्देश्य से शनिवार को जन शिक्षा निदेशालय से जुड़े कलाकारों द्वारा पूर्वी व पश्चिमी पंडारक तथा लेमुआबाद
पंचायत में गीत व नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति की गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




