बिहार में एनएच व एसएच पर खुलेंगे सुधा के स्टॉल
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना : राज्य सरकार नेशनल हाइवे और स्टेट हाइवे सहित अन्य लंबी दूरी के मार्गों पर सुधा का स्टॉल लगवाने जा रही है. मुख्य सचिव दीपक कुमार ने शुक्रवार को बताया कि सुधा के स्टॉल के पास ही नागरिक सुविधाएं भी बहाल होंगी, जिससे यात्रियों का सफर आसान बनेगा. लंबी दूरी की सड़कों के किनारे […]
विज्ञापन
पटना : राज्य सरकार नेशनल हाइवे और स्टेट हाइवे सहित अन्य लंबी दूरी के मार्गों पर सुधा का स्टॉल लगवाने जा रही है. मुख्य सचिव दीपक कुमार ने शुक्रवार को बताया कि सुधा के स्टॉल के पास ही नागरिक सुविधाएं भी बहाल होंगी, जिससे यात्रियों का सफर आसान बनेगा. लंबी दूरी की सड़कों के किनारे स्थापित होनेवाले सुधा स्टॉल के साथ ही पीने का शुद्ध पानी, टॉयलेट, रेस्ट चेयर समेत अन्य सुविधाएं उपलब्ध करायी जायेगी.
राज्य सरकार द्वारा की जाने वाली इस पहल का लाभ प्रतिदिन यात्रा करनेवाले यात्रियों को मिलेगा. उन्होंने बताया कि सुधा स्टॉल की स्थापना होने से स्थानीय लोगों को भी आसानी से सुधा के उत्पाद उपलब्ध हो जायेंगे. साथ ही सुधा की ब्रांडिंग भी होगी. बिहार में लंबी दूरी की यात्रा करनेवाले यात्रियों के लिए यह पहली बार सरकार की ओर से पहल की जा रही है. यात्रा के दौरान सबसे अधिक परेशानी महिला यात्रियों और बच्चों को होती थी. यह काम कंफेड के द्वारा किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










