डीइओ व डीपीओ को हटाने को लेकर शहर में लगाये गये बैनर

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 31 Dec 2019 8:02 AM

विज्ञापन

पटना : जिला शिक्षा पदाधिकारी व डीपीओ स्थापना को हटाने की मांग को लेकर शहर में कई बैनर-पोस्टर लगाये गये हैं. हालांकि, यह जिम्मेदारी किसी ने नहीं ली है. पोस्टर-बैनर में निवेदक आम जनता लिखा हुआ है. सचिवालय के सूचना भवन के पास लगा बैनर पोस्टर देर शाम हटा दिया गया है, लेकिन अभी भी […]

विज्ञापन

पटना : जिला शिक्षा पदाधिकारी व डीपीओ स्थापना को हटाने की मांग को लेकर शहर में कई बैनर-पोस्टर लगाये गये हैं. हालांकि, यह जिम्मेदारी किसी ने नहीं ली है. पोस्टर-बैनर में निवेदक आम जनता लिखा हुआ है. सचिवालय के सूचना भवन के पास लगा बैनर पोस्टर देर शाम हटा दिया गया है, लेकिन अभी भी कई स्थानों पर यह पोस्टर लगा हुआ है.

पोस्टर में ‘ नियम विरुद्ध कार्य कर रहे एवं सरकारी राशि का दुरुपयोग, गबन करने वाले ज्योति-केशव को हटाओ, जिला शिक्षा कार्यालय पटना को बचाओ’ लिखा हुआ है. ज्योति कुमार पटना जिला शिक्षा पदाधिकारी हैं और केशव कुमार डीपीओ स्थापना पद पर कार्यरत है.
सचिवालय गेट, इनकम टैक्स गोलंबर, गांधी मैदान, डाकबंगला, राजेंद्र नगर, जिला शिक्षा कार्यालय ऑफिस के साथ अन्य स्थानों पर भी पोस्टर-बैनर लगाये गये हैं. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों का बहुत काम बाकी है. वेतनमान में भी काफी त्रुटि का आरोप लगाया गया है. इसके साथ अन्य कई मांगों पर काम प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों का नहीं हुआ है. इस कारण कई बार हंगामा भी हुआ. इस संबंध में डीइओ से बात करने की कोशिश की गयी, लेकिन संपर्क नहीं हो सका.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन