ePaper

तेजस्वी ने बिहार को बदनाम किया: संजय सिंह

Updated at : 28 Dec 2019 5:52 AM (IST)
विज्ञापन
तेजस्वी ने बिहार को बदनाम किया: संजय सिंह

पटना : जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने शुक्रवार को तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा है कि उन्होंने बिहार को बदनाम किया है. कितना बदनाम किया है जाकर कभी दूसरे राज्यों में अपने परसेप्शन के बारे में पूछ लें, तो पता चल जायेगा. उनकी बौखलाहट तो इसी बात की है कि नीतीश […]

विज्ञापन
पटना : जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने शुक्रवार को तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा है कि उन्होंने बिहार को बदनाम किया है. कितना बदनाम किया है जाकर कभी दूसरे राज्यों में अपने परसेप्शन के बारे में पूछ लें, तो पता चल जायेगा. उनकी बौखलाहट तो इसी बात की है कि नीतीश कुमार बिहार में इतने पॉपुलर क्यों हैं?
उन्होंने अपने बलबूते बिहार को इस मुकाम तक पहुंचाया है कि वह अपने लोगों को दो बात कह दें तो वे बुरा नहीं मानते हैं. जो व्यक्ति घर का गार्जियन हो वह अपने युवाओं को भटकने नहीं देगा. नीतीश कुमार अपने युवाओं को भटकने नहीं देंगे. तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए संजय सिंह ने कहा कि युवाओं को भटकाने से बिहार के युवा भटकने वाले नहीं हैं. उन्हें पता है कि उनके लिए कौन दिन-रात मेहनत कर रहा है. बिहार के युवाओं को यह पता है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनके उच्च शिक्षा से लेकर उनके नौकरी तक की व्यवस्था की है.
बिहार के युवा प्रतिभाशाली, मेहनती और ईमानदार होते हैं. उनकी मेहनत और ईमानदारी पर कोई शक नहीं कर सकता. आज यही वजह है कि बिहार के युवाओं दुनिया के कोने-कोने में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन