पटना : अब चार मॉनीटरिंग स्टेशनों से जांची जायेगी हवा की शुद्धता
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :27 Dec 2019 9:47 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : राजधानी पटना में बीआइटी मेसरा कैंप, इको पार्क परिसर और एसके मेमोरियल हॉल परिसर में हाल ही में स्थापित कंटीन्यूअस एंबिएेंट एयर क्वालिटी मॉनीटरिंग स्टेशन भी नयी दिल्ली स्थित केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से जुड़ गये हैं. इससे हवा की गुणवत्ता सूचकांक के दायरे में अब पूरा शहर आ गया है. चारों स्टेशनों […]
विज्ञापन
पटना : राजधानी पटना में बीआइटी मेसरा कैंप, इको पार्क परिसर और एसके मेमोरियल हॉल परिसर में हाल ही में स्थापित कंटीन्यूअस एंबिएेंट एयर क्वालिटी मॉनीटरिंग स्टेशन भी नयी दिल्ली स्थित केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से जुड़ गये हैं.
इससे हवा की गुणवत्ता सूचकांक के दायरे में अब पूरा शहर आ गया है. चारों स्टेशनों का संयुक्त डाटा गुरुवार को जारी किया गया. जारी आंकड़ों के अनुसार इस नयी कवायद से शहर के एयर क्वालिटी इंडेक्स में आंशिक सुधार देखने को मिला है. पिछले एक हफ्ते से हवा की गुणवत्ता सीवियर और वैरी पूअर केटेगरी में चल रहे एयर क्वालिटी इंडेक्स में कुछ सुधार दिखा. नये मॉनीटरिंग स्टेशन की कार्य प्रणाली 16 दिसंबर से प्रारंभ हुई है.
हालांकि गुरुवार को भी पटना की हवा खराब ही रही. हालांकि उसका एयर क्वालिटी इंडेक्स पिछले कुछ हफ्तों की तुलना में काफी कम केवल 272 रहा. गुरुवार को पीएम 2.5 की मात्रा 139 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर दर्ज किया गया. उल्लेखनीय है कि अभी तक केवल तारामंडल एयर क्वालिटी मॉनीटरिंग सेंटर के आंकड़ों के हिसाब से एयर क्वालिटी इंडेक्स जारी किया जाता था. उल्लेखनीय है कि दीघा और कंकड़बाग, दानापुर और अनीसाबाद में भी नये एयर क्वालिटी मॉनीटरिंग स्टेशन और प्रस्तावित हैं. इन मॉनीटरिंग सेंटर्स के बाद शहर में वायु की गुणवत्ता का असल मूल्यांकन हो सकेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




