पटना : बंद जनसमर्थन में फेल, गुंडागर्दी में पास: राजीव रंजन
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना : भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता पूर्व विधायक राजीव रंजन ने राजद के बिहार बंद में हुई हिंसा की निंदा की है. उन्होंने कहा कि राजद के नेतृत्व में हुए बिहार बंद में शामिल दलों ने आंदोलन के नाम पर जो उत्पात मचाया, उससे उनकी आम जनमानस के प्रति सोच का पता चलता है. गरीबों […]
विज्ञापन
पटना : भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता पूर्व विधायक राजीव रंजन ने राजद के बिहार बंद में हुई हिंसा की निंदा की है. उन्होंने कहा कि राजद के नेतृत्व में हुए बिहार बंद में शामिल दलों ने आंदोलन के नाम पर जो उत्पात मचाया, उससे उनकी आम जनमानस के प्रति सोच का पता चलता है.
गरीबों के नाम पर राजनीतिक रोटी खाने वाले इन दलों का कहर सबसे ज्यादा गरीबों पर ही टूटा. एक झूठे मुद्दे पर आतंक मचा कर उन्होंने साबित कर दिया है कि यह लोग कभी देश और आम जनता के भले की सोच ही नहीं सकते. आगजनी और तोड़फोड़ कर रहे इन लोगों ने विदेशियों को भी नहीं बख्शा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










