पटना : जन्म प्रमाणपत्र मांगने वाले आप कौन : उपेंद्र
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
पटना : राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि सीएए व एनआरसी कानून के खिलाफ पूरा बिहार शांतिपूर्ण रूप से बंद रहा. डाकबंगला चौराहे पर उन्होंने कहा कि जब भारत सरकार एनआरसी कानून लागू करने के बाद नीतीश सरकार नहीं रोक पायेगी. यह नीतीश सरकार की सोची समझी साजिश है. […]
विज्ञापन
पटना : राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि सीएए व एनआरसी कानून के खिलाफ पूरा बिहार शांतिपूर्ण रूप से बंद रहा. डाकबंगला चौराहे पर उन्होंने कहा कि जब भारत सरकार एनआरसी कानून लागू करने के बाद नीतीश सरकार नहीं रोक पायेगी. यह नीतीश सरकार की सोची समझी साजिश है.
राज्य सरकार लोगों के आंख में धूल झोंकने का काम कर रही है. एक विदेशी नागरिक को यहां बुलाकर नागरिकता देने का कानून लाये है और जो भारत के नागरिक है. उनसे आज जन्म प्रमाण पत्र मांगने वाले आप कौन होते है? बिहार बंदी में शामिल रालोसपा नेताओं में अभियान समिति अध्यक्ष जीतेंद्र नाथ, कार्यकारी अध्यक्ष रेखा गुप्ता, प्रधान महासचिव निर्मल कुशवाहा, पार्टी मुख्य प्रवक्ता इ अभिषेक झा, प्रवक्ता भोला शर्मा, अनिल यादव सहित कई लोग मौजूद थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन