टाटा वार्ड में अाज से भर्ती हो सकते हैं इमरजेंसी के मरीज
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
पटना : पीएमसीएच के टाटा वार्ड में आज से इमरजेंसी के मरीजों को भर्ती किया जा सकता है. गुरुवार को यहां इमरजेंसी को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गयी. अब मेडिसिन इमरजेंसी में आने वाले मरीजों को टाटा वार्ड में रखा जायेगा. पीएमसीएच की इमरजेंसी में मरम्मत कार्य होना है. इसके यहां से 78 […]
विज्ञापन
पटना : पीएमसीएच के टाटा वार्ड में आज से इमरजेंसी के मरीजों को भर्ती किया जा सकता है. गुरुवार को यहां इमरजेंसी को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गयी. अब मेडिसिन इमरजेंसी में आने वाले मरीजों को टाटा वार्ड में रखा जायेगा. पीएमसीएच की इमरजेंसी में मरम्मत कार्य होना है. इसके यहां से 78 बेड को टाटा वार्ड में अगले कुछ महीनों के लिए शिफ्ट करना है.
आपके शहर में
विज्ञापन
पहले चरण में मेडिसिन इमरजेंसी को तीन महीने के लिए शिफ्ट किया जायेगा. इसके बाद जब यहां इमारत की मरम्मत पूरी हो जायेगी तब इमरजेंसी की सर्जरी विंग को टाटा वार्ड में शिफ्ट किया जायेगा. करीब छह माह में मरम्मत का काम पूरा कर लेना है. टाटा वार्ड में गुरुवार को बेड लगा दिये गये और मरीजों के इस्तेमाल की जरूरी सुविधाएं बहाल कर दी गयी हैं. पहले यह महिलाओं का वार्ड था. महिलाओं को इएनटी व आइ डिपार्टमेंट में शिफ्ट किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन