बिहार बोर्ड : 28 जनवरी को होगा एसटीइटी, आज से ऑनलाइन आवेदन
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना : एसटीइटी में 10 वर्षों की छूट मिलने के बाद ऑनलाइन फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुक्रवार से शुरू हो जायेगी. इसकी अंतिम तिथि 24 दिसंबर है. वहीं, गुरुवार को बिहार बोर्ड ने एसटीइटी की तिथि भी जारी कर दी. बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि एसटीइटी 28 जनवरी, 2020 को दो पालियों में […]
विज्ञापन
पटना : एसटीइटी में 10 वर्षों की छूट मिलने के बाद ऑनलाइन फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुक्रवार से शुरू हो जायेगी. इसकी अंतिम तिथि 24 दिसंबर है.
वहीं, गुरुवार को बिहार बोर्ड ने एसटीइटी की तिथि भी जारी कर दी. बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि एसटीइटी 28 जनवरी, 2020 को दो पालियों में होगा. प्रथम पाली में पेपर-1 की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक और दूसरी पाली में पेपर-2 की परीक्षा दोपहर दो बजे से शाम 4:30 बजे तक चलेगी.
परीक्षा में विद्यार्थियों की उपस्थिति बायोमेट्रिक के माध्यम से दर्ज की जायेगी और सभी परीक्षा केंद्रों पर जैमर लगाया जायेगा. इस बार एसटीइटी में अभ्यर्थियों की उम्र सीमा में 10 वर्षों की छूट दी गयी. इसके कारण ऑनलाइन आवेदन व शुल्क जमा करने के लिए 20 से 24 दिसंबर तक मौका दिया गया है. ऑनलाइन फाॅर्म में त्रुटि रहने पर अभ्यर्थी यूजर आइडी व पासवर्ड के माध्यम से 25 से26 दिसंबर तक इसमें सुधार कर सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










