कक्षा 6 से 12 तक की 20 लाख से अधिक छपेंगी किताबें

पटना : बिहार राज्य पाठ्य पुस्तक निगम बीस लाख से अधिक किताबें छपवा रहा है. ये किताबें कक्षा छह से 12 तक की हैं. ये वह किताबें हैं, जिनकी कमी चालू शैक्षणिक सत्र में हो गयी थी. लिहाजा निगम अगले साल शुरू होने वाले सत्र के लिए पहले चरण में ऐसी छह विषयों की किताबें […]
पटना : बिहार राज्य पाठ्य पुस्तक निगम बीस लाख से अधिक किताबें छपवा रहा है. ये किताबें कक्षा छह से 12 तक की हैं. ये वह किताबें हैं, जिनकी कमी चालू शैक्षणिक सत्र में हो गयी थी. लिहाजा निगम अगले साल शुरू होने वाले सत्र के लिए पहले चरण में ऐसी छह विषयों की किताबें छपवा रहा है. मूल रूप से ये किताबें अंग्रेजी, गणित, विज्ञान वर्ग के विभिन्न विषयों से जुड़ी हैं. प्राथमिक शिक्षा के निदेशक और निगम के प्रभारी निदेशक डा रणजीत कुमार सिंह ने बताया कि इन किताबों को छापने के आदेश दिये गये हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




