पटना : ऑनलाइन म्यूटेशन में हो रही गड़बड़ी, जिम्मेदार बचेंगे नहीं
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
पटना : राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री रामनारायण मंडल ने कहा कि मुझे इसकी शिकायत मिलती रहती है कि जो नया आवेदन करता है, उसका दाखिल- खारिज कर दिया जाता है, लेकिन जिनके द्वारा पहले से आवेदन किया गया है, उनके आवेदनों का निबटारा नहीं होता. ऑनलाइन म्यूटेशन में गड़बड़ी हो रही है. समय रहते […]
विज्ञापन
पटना : राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री रामनारायण मंडल ने कहा कि मुझे इसकी शिकायत मिलती रहती है कि जो नया आवेदन करता है, उसका दाखिल- खारिज कर दिया जाता है, लेकिन जिनके द्वारा पहले से आवेदन किया गया है, उनके आवेदनों का निबटारा नहीं होता. ऑनलाइन म्यूटेशन में गड़बड़ी हो रही है.
समय रहते जिम्मेदार अधिकारी चेत जायें, नहीं तो कार्रवाई की जायेगी. राम नारायण मंडल ने सोमवार को सचिवालय के अधिवेशन भवन में आयोजित दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कार्यशाला को संबोधित करते हुए आला अधिकारियों से लेकर डीसीएलआर व अंचल पदाधिकारियों को खरी -खरी सुनायी.
भूटान व तेलंगाना की जमीन का गुणा -भाग सीखेगा बिहार: भूटान व तेलंगाना में हुए जमीन समायोजन से बिहार भी सीख लेगा. सेमिनार भूटान व तेलंगाना के विशेषज्ञों ने जमीन समायोजन, शहरी क्षेत्र में जमीन के बेहतर उपयोग पर प्रेजेंटेशन दिया. नगर विकास व आवास विभाग के सचिव आनंद किशोर सेमिनार के मुख्य अतिथि थे. मौके पर विभाग के अपर मुख्य सचिव विवेक कुमार सिंह भ्ी माौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन