ePaper

मसौढ़ी : 2.11 करोड़ से छठ घाट समेत अन्य कार्यों का शुभारंभ

Updated at : 16 Dec 2019 9:41 AM (IST)
विज्ञापन
मसौढ़ी : 2.11 करोड़ से छठ घाट समेत अन्य कार्यों का शुभारंभ

एक सप्ताह के भीतर पुनपुन में दूसरी बड़ी योजना का शुभारंभ मसौढ़ी : पुनपुन प्रखंड मुख्यालय स्थित पुनपुन नदी घाट पर रविवार को दो करोड़ 11 लाख 47 हजार की लागत से छठ घाट समेत अन्य कार्य का शुभारंभ सामाजिक कार्यकर्ता मधुसूदन कुमार के हाथों किया गया. बिहार स्टेट टूरिज्म डेवलपमेंट लिमिटेड द्वारा कराये जा […]

विज्ञापन
एक सप्ताह के भीतर पुनपुन में दूसरी बड़ी योजना का शुभारंभ
मसौढ़ी : पुनपुन प्रखंड मुख्यालय स्थित पुनपुन नदी घाट पर रविवार को दो करोड़ 11 लाख 47 हजार की लागत से छठ घाट समेत अन्य कार्य का शुभारंभ सामाजिक कार्यकर्ता मधुसूदन कुमार के हाथों किया गया. बिहार स्टेट टूरिज्म डेवलपमेंट लिमिटेड द्वारा कराये जा रहे इस कार्य के तहत हो रहे कार्य को लेकर पुनपुन के लोगों में खुशी है. इसके लिये लोगों ने सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रति आभार प्रकट किया है. गौरतलब है कि एक सप्ताह के भीतर पुनपुन प्रखंड मुख्यालय में दो बड़ी योजना के कार्य का शुभारंभ किया गया है.
बीते एक सप्ताह पूर्व 51 करोड़ की लागत से पुनपुन नदी घाट पर बहुप्रतिक्षित लक्ष्मण झूला के तर्ज पर केबल संस्पेंशन ब्रिज के कार्य का शुभारंभ हो चुका है. जानकारी के अनुसार पुनपुन नदी घाट के दक्षिणी छोर पर स्थित जाहिदपुर टोला के पास 2,11,47000 की लागत से करीब 110 फिट लंबा छठ घाट का निर्माण समेत घाट पर महिला शौचालय व चेंजिंंग रूम के साथ-साथ प्रकाश व्यवस्था के कार्य का शुभारंभ किया गया. जेपी कंस्ट्रक्शन द्वारा कराये जा रहे इस कार्य को 15 माह में पूरा कर लेना है.
गौरतलब है कि बीते वर्ष 2015 के सात जनवरी को पुनपुन स्थित जाहिदपुर में पूरे सूबे में एक साथ पेटाभैलेंट वैक्सीन के शुभारंभ के मौके पर पहुंचे तत्कालीन मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने लोगों की मांग पर पुनपुन घाट पर छठ घाट समेत अन्य कार्य कराने की घोषणा की थी.
उनकी घोषणा के तीन वर्ष बाद तक इस दिशा में कोई सार्थक पहल नहीं हो पाने के बाद 26 जनवरी 2018को उसी मैदान पर गणतंत्र दिवस के मौके पर महादलित बुजुर्ग द्वारा झंडोत्तोलन के मौके पर पहुंचे सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के समक्ष पुनपुन के सामाजिक कार्यकर्ता मधुसूदन कुमार समेत अन्य लोगों ने इसके प्रति उनका ध्यान आकृष्ट कराते हुए अविलंब छठ घाट समेत महिलाओं के लिए घाट पर शौचालय व उनके कपड़ा बदलने के लिए चेंजिंग रूम के निर्माण की मांग रखते हुए पूर्व की घोषणा की याद दिलायी. ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया था कि पुनपुन अंतरराष्ट्रीय पिंडदान स्थल होने की वजह से इसका निर्माण कराना आवश्यक है. उसी मंच से मुख्यमंत्री ने इस कार्य की स्वीकृति दी थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन