पाटलिपुत्र सामूहिक बलात्कार मामले में नया खुलासा : पीड़ित छात्रा से यौन शोषण का प्रयास करने में पिता गया था जेल, फिर…

पटना : पाटलिपुत्र सामूहिक बलात्कार मामले में एक नया खुलासा सामने आया है. पीड़ित छात्रा से यौन शोषण का प्रयास करने के आरोप में उसके पिता जेल जा चुके हैं.पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, पीड़ित छात्रा बिहार सरकार के अफसर की बेटी है. पीड़ित छात्रा की मां ने बेटी के साथ लंबे समय […]
पटना : पाटलिपुत्र सामूहिक बलात्कार मामले में एक नया खुलासा सामने आया है. पीड़ित छात्रा से यौन शोषण का प्रयास करने के आरोप में उसके पिता जेल जा चुके हैं.पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, पीड़ित छात्रा बिहार सरकार के अफसर की बेटी है. पीड़ित छात्रा की मां ने बेटी के साथ लंबे समय तक यौन शोषण के प्रयास के आरोप में पिता को जेल की हवा खिला चुकी है.
पीड़ित छात्रा से पिता द्वारा यौन शोषण किये जाने की बात करीब छह साल पुरानी है. अप्रैल 2013 में पीड़ित छात्रा की मां ने प्राथमिकी दर्ज कराते हुए आरोप लगाया था कि लंबे समय से बेटीकेसाथ गलत व्यवहार किया जा रहा है. इसके बाद पुलिस ने आरोपित पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. हालांकि, मेडिकल रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि नहीं होने पर बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया था. मालूम हो कि पीड़ित छात्रा अब अपनी मां के साथ नहीं रहती. वह पाटलिपुत्र स्थित अपने अपने पिता के साथ उनके घर में रहती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










