पटना सिटी : पीड़िता के बेहतर उपचार के लिए सड़क पर उतरे लोग
Updated at : 14 Dec 2019 9:17 AM (IST)
विज्ञापन

आगजनी कर रोका रास्ता, तीन घंटे तक परिचालन बाधित पटना सिटी : अगमकुआं थाना क्षेत्र के नंदलाल छपरा के पास शुक्रवार की दोपहर लगभग 12 बजे सैकड़ों की संख्या में लोग एनएच पर लोग उतर आये. वे जली युवती की बेहतर उपचार व्यवस्था सरकार से कराने व परिजनों को सुरक्षा देने की मांग करने लगे. […]
विज्ञापन
आगजनी कर रोका रास्ता, तीन घंटे तक परिचालन बाधित
पटना सिटी : अगमकुआं थाना क्षेत्र के नंदलाल छपरा के पास शुक्रवार की दोपहर लगभग 12 बजे सैकड़ों की संख्या में लोग एनएच पर लोग उतर आये. वे जली युवती की बेहतर उपचार व्यवस्था सरकार से कराने व परिजनों को सुरक्षा देने की मांग करने लगे.
आगजनी कर एनएच पर जाम करने वाले लोगों का कहना था कि मुजफ्फरपुर जिले के अहियापुर घटना की पीड़ित युवती को बेहतर उपचार की व्यवस्था करते हुए सरकार दिल्ली रेफर करे, क्योंकि अगमकुआं के धनुकी मोड़ स्थित निजी उपचार केंद्र में भर्ती युवती के चल रहे उपचार की व्यवस्था से परिजन संतुष्ट नहीं हैं. ऐसे में सरकार के स्तर पर उपचार की व्यवस्था हो. पीड़िता को इंसाफ व परिजनों को सुरक्षा मिले. लोगों का यह भी कहना था कि पीड़ित परिवार के पास उपचार के लिए पैसे नहीं हैं.
सरकार के स्तर पर बेहतर उपचार का इंतजाम होने से 80 फीसदी जली पीड़िता की जान बच सकती है. सड़क जाम की सूचना पाकर मौके पर एसडीओ राजेश रौशन व एएसपी मनीष कुमार भी पहुंचे और आक्रोशित लोगों को समझा-बुझा कर शांत कराया और न्यायोचित कार्रवाई की बात कही. इसके बाद सड़क जाम हटा वाहनों के परिचालन आरंभ कराया. सड़क जाम की वजह से एनएच पर वाहनों के परिचालन का गणित बिगड़ गया था और जाम की स्थिति बन गयी थी.
क्या है मामला
बीते सात दिसंबर को मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र में रहने वाली युवती से दुष्कर्म में विफल होने पर आरोपित युवक राजा ने केरोसिन छिड़क जला दिया था. उसे गंभीर स्थिति में परिजनों ने अगमकुआं थाना क्षेत्र के धुनकी के पास स्थिति एक निजी बर्न अस्पताल में जलायी गयी युवती को भर्ती कराया. जहां उसका उपचार चल रहा है. परिजनों ने बताया कि गांव में रहने वाले राजा नामक युवक तीन वर्षों से बेटी को तंग कर रहा था. इसकी सूचना स्थानीय थाने को भी दी गयी.
लेकिन पुलिस की ओर से आरोपित युवक पर कार्रवाई नहीं करने की स्थिति में आरोपित ने जब वह घर में अकेली थी, तभी आकर दुष्कर्म की चेष्टा की. वहीं सफल नहीं होने की स्थिति में जलाने की घटना को अंजाम दिया. पुलिस ने आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




