ePaper

पैक्स चुनाव : मतगणना आज, तीसरे चरण के चुनाव में 53.61 प्रतिशत वोट पड़े

Updated at : 14 Dec 2019 8:20 AM (IST)
विज्ञापन
पैक्स चुनाव : मतगणना आज, तीसरे चरण के चुनाव में 53.61 प्रतिशत वोट पड़े

घोसवरी में सबसे अधिक 66% से अधिक वोट पड़े पटना : पटना जिले में पैक्स के तीसरे चरण के चुनाव में 53़ 61% मतदान हुआ. सबसे अधिक घोसवरी प्रखंड में 66% से अधिक वोट पड़े. सबसे कम खुसरूपुर में 41़ 7% मतदान हुआ. शनिवार को वोटों की गिनती सुबह आठ बजे से होगी. जिला निर्वाचन […]

विज्ञापन
घोसवरी में सबसे अधिक 66% से अधिक वोट पड़े
पटना : पटना जिले में पैक्स के तीसरे चरण के चुनाव में 53़ 61% मतदान हुआ. सबसे अधिक घोसवरी प्रखंड में 66% से अधिक वोट पड़े. सबसे कम खुसरूपुर में 41़ 7% मतदान हुआ. शनिवार को वोटों की गिनती सुबह आठ बजे से होगी. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम कुमार रवि ने बताया कि पटना जिला अंतर्गत नौ प्रखंडों मनेर, बिहटा, फतुहा, खुशरूपुर, बेलछी, घोसवरी, धनरूआ, मसौढ़ी दनियावॉ के सभी पैक्सों के मतदान केन्द्रों पर स्वच्छ, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण व निर्भिक वातावरण में संपन्न हुआ. तीसरे चरण के चुनाव में 53.61% मतदान हुआ.उन्होंने बताया कि पटना सदर अंतर्गत मनेर में सुबह नौ बजे तक आठ प्रतिशत, 11 बजे तक 27%, एक बजे तक 39%, तीन बजे तक 48.3% मतदान हुआ. बिहटा प्रखंड में 46.64% वोट पड़े.
घोसवरी में सबसे अधिक, खुसरूपुर में सबसे कम मतदान : डीएम ने बताया कि घोसवरी प्रखंड में सबसे अधिक 66़ 66% वोट पड़े. वहीं खुसरूपुर में सबसे कम 41.7 % मतदान हुआ. घोसवरी प्रखंड में नौ बजे तक 23.53%, 11 बजे तक 43.11%, तीन बजे तक 66.66 % मतदान हुआ. बेलछी प्रखंड में 49.62 %,धनरूआ प्रखंड में 49%, मसौढ़ी प्रखंड में 65.63%, दनियावां प्रखंड में 55.3 % मतदान हुआ. मतगणना शनिवार को सुबह आठ बजे से होगी. डीएम ने बताया कि शांतिपूर्ण मतगणना की तैयारी की जा चुकी है. एडीएम विधि–व्यवस्था व एसपी पूर्वी एवं पश्चिमी अपने-अपने क्षेत्र में विधि-व्यवस्था के वरीय प्रभार में रहेंगे.
रुक-रुक कर हो रही बेमौसम बारिश के बीच हुई वोटिंग
मसौढ़ी : गुरुवार की रात से हो रही बेमौसम बारिश शुक्रवार को भी पूरे दिन रुक रुक कर होती रही. इसी बारिश के बीच मसौढ़ी व धनरूआ प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में पैक्स चुनाव शांतिपूर्ण हो गया. हालांकि कुछ मतदान केंद्रों पर पुलिस ने आधा दर्जन लोगों को गड़बड़ी करने के आरोप में हिरासत में ले लिया था. बाद में देर शाम सभी को छोड़ दिया गया.
मसौढ़ी के निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ पंकज कुमार ने बताया कि अभी तक जो आंकड़े उपलब्ध हुए हैं उसके मुताबिक करीब 65 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. वहीं धनरूआ के निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ उदय कुमार ने बताया कि प्रखंड के करीब 66 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. दोनों प्रखंडों में मतदान के लिये बनाये गये मतदान केंद्रों पर शुक्रवार की सुबह से ही मतदाता लाइन मे लग गये थे. हालांकि बारिश से काफी परेशानी उठानी पड़ी. बाद में कई जगह तिरपाल लगा उसके नीचे खड़ा हो मतदाताओं ने अपने अपने वोट डाले. वहीं कई मतदाताओं ने छाता लेकर पंक्ति में लग अपना वोट डाला. मतगणना शनिवार की सुबह आठ बजे से करायी जायेगी.
वोट करने पहुंचे 95 वर्ष के किसान
बिहटा प्रखंड की बेला पंचायत में हो रहे मतदान में अपना बहुमूल्य मत देने पहुंचे 95 वर्ष के बुजुर्ग किसान चंदेश्वर सिंह के हौसलों की लोगों तारीफ लोगों ने की. लोगों ने कहा, जहां इस कड़ाके की ठंड व बारिश में नौजवान घर से निकलने से कतरा रहे हैं, वही जिंदगी के आखिरी पड़ाव पर होने के बावजूद अपने गांव गोढ़ना से करीब पांच किलोमीटर के करीब पैदल चल कर मतदान केंद्र पहुंच कर अपना वोट दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन