नागरिकता संशोधन विधेयक के खिलाफ प्रशांत किशोर ने फिर जतायी आपत्ति , ट्वीट कर कहा..
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना : जदयू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर ने नागरिकता संशोधन विधेयक के खिलाफ गुरुवार को ट्वीट कर फिर आपत्ति जाहिर की है. उन्होंने लिखा है कि हमें बताया गया है कि नागरिकता संशोधन विधेयक किसी की नागरिकता छीनने के लिए नहीं है. सच्चाई यह है कि यह विधेयक सरकार के हाथ में एक ऐसा […]
विज्ञापन
पटना : जदयू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर ने नागरिकता संशोधन विधेयक के खिलाफ गुरुवार को ट्वीट कर फिर आपत्ति जाहिर की है. उन्होंने लिखा है कि हमें बताया गया है कि नागरिकता संशोधन विधेयक किसी की नागरिकता छीनने के लिए नहीं है.
सच्चाई यह है कि यह विधेयक सरकार के हाथ में एक ऐसा घातक जोड़ हो सकता है जिसके जरिये धर्म के आधार पर लोगों से भेदभाव और उनके खिलाफ मुकदमा चलाया जा सकता है. दरअसल प्रशांत किशोर लगातार नागरिकता संशोधन विधेयक का विरोध कर रहे हैं.
इस विधेयक को जदयू द्वारा समर्थन किये जाने पर भी उन्होंने आपत्ति जाहिर की थी. हालांकि, पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रहते हुए पार्टी लाइन के खिलाफ उनके बयानों को कई जदयू नेताओं ने उनकी निजी राय बतायी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










