घर तोड़ने के नोटिस पर किया प्रदर्शन

Updated:
विज्ञापन

मनेर : जल-जीवन व हरियाली के तहत मनेर अंचल कार्यालय द्वारा मेहदावा स्थित तालाब की जमीन पर बने दर्जनों महादलितों के मकानों को तोड़ने के निर्णय से लोगों में आक्रोश है. तालाब की जमीन से मकानों को हटाने की नोटिस मिलने के बाद बुधवार को मेहदावा के प्रभावित महादलित परिवारों ने लोजपा नेता कामेश्वर यादव […]

विज्ञापन

मनेर : जल-जीवन व हरियाली के तहत मनेर अंचल कार्यालय द्वारा मेहदावा स्थित तालाब की जमीन पर बने दर्जनों महादलितों के मकानों को तोड़ने के निर्णय से लोगों में आक्रोश है.

आपके शहर में

विज्ञापन
तालाब की जमीन से मकानों को हटाने की नोटिस मिलने के बाद बुधवार को मेहदावा के प्रभावित महादलित परिवारों ने लोजपा नेता कामेश्वर यादव की अध्यक्षता में बैठक कर आक्रोश व्यक्त करते हुए प्रदर्शन किया. इस दौरान प्रदर्शनकारी तीन डिसमिल जमीन और मकान बनाने की मांग करते रहे.
प्रभावित लोगों मे शामिल शांति देवी, सुरेश राम, सुधीर राम, बबीता देवी आदि ने बताया कि हम लोग महादलित जाति से आते हैं. पिछली कई पीढ़ियों से हम सभी यहां रह रहे हैं. इधर सरकार हम सभी को अतिक्रमण के नाम पर बेघर करना चाहती है. हम सभी अपनी जान दे देंगे, पर अपनी जमीन नहीं देंगे. मौके पर कई लोग मौजूद थे.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन