पटना : निवेशकों को लुभाने के लिए सूरत पहुंचे रजक
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना : बिहार में निवेश करने की सलाह देने के लिए पांच दिवसीय अंतरराज्यीय विभागीय दौरे के पहले दिन गुरुवार को उद्योग मंत्री श्याम रजक गुजरात के सूरत पहुंचे. यहां उन्होंने सूरत के विभिन्न व्यवसायी और निवेशकों के साथ मीटिंग की. इस दौरान बिहार में उद्योगों के विकास और यहां मौजूद संभावनाओं के संबंध में […]
विज्ञापन
पटना : बिहार में निवेश करने की सलाह देने के लिए पांच दिवसीय अंतरराज्यीय विभागीय दौरे के पहले दिन गुरुवार को उद्योग मंत्री श्याम रजक गुजरात के सूरत पहुंचे. यहां उन्होंने सूरत के विभिन्न व्यवसायी और निवेशकों के साथ मीटिंग की.
इस दौरान बिहार में उद्योगों के विकास और यहां मौजूद संभावनाओं के संबंध में चर्चा की. इस दौरान उन्होंने भारत के मशहूर हीरा व्यापारी और हरे-कृष्णा एक्सपोर्ट के मालिक शिवजी भाई ढोलकिया से भी मुलाकात की.
उद्योग मंत्री रजक ने उम्मीद जतायी है कि यह दौरा बिहार में उद्योगों के लिए सकारात्मक साबित होगा. खासतौर पर दूसरे राज्यों के निवेशकों को बिहार की ओर अधिक- से -अधिक आकर्षित किया जा सकेगा. उल्लेखनीय है कि पांच दिवसीय अंतरराज्यीय विभागीय दौरे के दौरान उद्योग मंत्री श्याम रजक सूरत के अलावा अहमदाबाद, पुणे और मुंबई भी जायेंगे.यहां वे न केवल निवेशकों से मुलाकात करेंगे, बल्कि निवेश को आकर्षित करने के लिए रोड शो भी करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










