वाहन चेकिंग : प्लीज सर! हमें छोड़ दीजिए पैसे नहीं हैं, परीक्षा देनी है

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Dec 2019 8:27 AM

विज्ञापन

बिना हेलमेट के पकड़ाये स्टूडेंट करते रहे गुहार पटना म्यूजियम के पास आठ घंटे तक वाहन जांच पटना : पटना म्यूजियम के पास शनिवार को वाहन चेकिंग की स्पेशल ड्राइव चलायी गयी. सुबह 10 बजे से शाम के पांच बजे तक चेकिंग अभियान चलाया गया. इस दौरान बिना हेलमेट, ट्रिपल लोडिंग, बिना सीट बेल्ट लोग […]

विज्ञापन
बिना हेलमेट के पकड़ाये स्टूडेंट करते रहे गुहार
पटना म्यूजियम के पास आठ घंटे तक वाहन जांच
पटना : पटना म्यूजियम के पास शनिवार को वाहन चेकिंग की स्पेशल ड्राइव चलायी गयी. सुबह 10 बजे से शाम के पांच बजे तक चेकिंग अभियान चलाया गया. इस दौरान बिना हेलमेट, ट्रिपल लोडिंग, बिना सीट बेल्ट लोग पकड़े गये. सभी लोगों से ट्रैफिक पुलिस की टीम ने चालान वसूल किया. दरअसल सड़क पर 90 प्रतिशत बाइक सवार ऐसे देखे गये, जिसमें चालक तो हेलमेट लगाया हुआ है, लेकिन पीछे बैठा शख्स बिना हेलमेट के है. 10 प्रतिशत लोग ऐसे देखे गये, जो अकेले बाइक ड्राइव कर रहे थे, लेकिन बिना हेलमेट थे. कुछ लोग ट्रिपल लोडिंग भी पकड़े गये. इस दौरान जेडी वीमेंस की कई छात्राएं पकड़ी गयीं.
जेडी वीमेंस में बीए द्वितीय वर्ष की एक छात्रा को पुलिस ने रोका, वह ट्रिपल लोडिंग थी. चालक हेलमेट पहने था, बाकी ऐसे ही बैठे थे. इस दौरान जब पुलिस ने चालान काटना शुरू किया तो छात्रा सिफारिश करने लगी. छात्रा बोली-सर परीक्षा देने जा रहे हैं, छोड़ दीजिए. पैसे नहीं है. काफी देर तक छात्रा ने बहस किया. इस दौरान पुलिस ने उसे ऑटो में बैठाकर परीक्षा के लिए भेज दिया और उसके घर वालों
से जुर्माना वसूल किया. इस तरह के कई छात्राएं पकड़ी गयी, जो पटना वीमेंस कॉलेज की छात्रा थीं, वह ट्रिपल लाेडिंग में पकड़ी गयीं और उन्हें जुर्माना भरना पड़ा.
कंकड़बाग के नेता जी विनय कुमार सिंह बिना बेल्ट लगाये पकड़े गये जो टाटा सफारी नंबर बीआर-01-बीटी-0015 का जुर्माना भरे. इसके बाद उन्हें छोड़ा गया.
64 वाहनों की हुई जांच : पटना में बिहार म्यूजियम, सगुना मोड़ के सामने वाहनों की जांच की. इस दौरान परिवहन निगम और ट्रैफिक पुलिस की संयुक्त टीम ने 64 वाहनों की जांच की. जिसमें व्हीकल एक्ट के उल्लंघन करने वाले 28 वाहनों से 1.57 लाख रुपये जुर्माना वसूला गया.
इस मौके पर परिवहन सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने कहा कि पटना में फैलने वाले प्रदूषण की रोकथाम के लिए अभियान चलाया जा रहा है. स्कूल बसों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है. जिसके तहत फिटनेस, परमिट के साथ ही बसों पर रिफ्लेक्टिंग टेप लगाना अनिवार्य है.
पटना : 28 वाहनों से वसूले गये 1.57 लाख
राज्य भर में चला स्पेशल बस ड्राइव 20 बसें जब्त, 98 बसों पर जुर्माना
पटना : परिवहन विभाग की ओर से शनिवार को राज्य भर में विशेष अभियान चलाया गया. इस अभियान में व्यावसायिक, निजी और अन्य सभी तरह की बसों की जांच हुई.
नियमों का उल्लंघन करने वाली 20 बसों को जब्त किया गया और 98 बसों से करीब आठ लाख 82 हजार रुपया जुर्माना वसूला गया. परिवहन सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि बसों में लोग सुरक्षित यात्रा कर सकें और बच्चे आराम से स्कूल जाएं, इसके लिये जिलों में विशेष अभियान शुरू किया गया है. जांच के दौरान फिटनेस, प्रदूषण, परमिट सहित अन्य कागजात की जांच की गयी.
स्पेशल बस ड्राइव में कुल 475 बसों की जांच की गयी, जिनमें 25 के प्रदूषण सर्टिफिकेट फेल थे, 15 बसों में स्पीड गवर्नर नहीं मिला, 28 बसों का फिटनेस फेल था, 36 का परमिट नहीं था, 37 टैक्स डिफॉल्टर थे और 42 बिना रिफ्लेक्टिव टेप के पायी गयीं. सभी जिलों में स्पेशल स्कूल बस ड्राइव चलाया जा रहा है. स्कूल बसों का रजिस्ट्रेशन नंबर, फिटनेस, परमिट, पॉल्यूशन सर्टिफिकेट, जीपीएस, फर्स्ट एड बॉक्स, इमरजेंसी गेट, बस के बाहर बॉडी पर सीट की क्षमता नहीं लिखे होने पर संबंधित स्कूलों को नोटिस भेजा जा रहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन