पटना : पीएमसीएच में अब पीली पर्ची से पहचाने जायेंगे आयुष्मान भारत के लाभार्थी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :28 Nov 2019 9:20 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : पीएमसीएच में अब जिन मरीजों को आयुष्मान भारत योजना का लाभ मिलेगा उनके लिए अलग से बेड हेड टिकट या बीएचटी होगा. उनकी बीएचटी अब पीले रंग की होगी ताकि डॉक्टर और अस्पताल कर्मी आसानी से उन्हें देख कर पहचान सके कि मरीज आयुष्मान भारत योजना के तहत इलाजरत है. इससे मरीज को […]
विज्ञापन
पटना : पीएमसीएच में अब जिन मरीजों को आयुष्मान भारत योजना का लाभ मिलेगा उनके लिए अलग से बेड हेड टिकट या बीएचटी होगा. उनकी बीएचटी अब पीले रंग की होगी ताकि डॉक्टर और अस्पताल कर्मी आसानी से उन्हें देख कर पहचान सके कि मरीज आयुष्मान भारत योजना के तहत इलाजरत है. इससे मरीज को कई स्वास्थ्य सुविधाएं नि:शुल्क मिलेंगी वहीं अस्पताल को भी बीमा राशि मिलेगी.
पीएमसीएच में पिछले शनिवार को आयुष्मान भारत योजना की स्थिति जानने के लिए राज्य और केंद्र सरकार के पदाधिकारियों की टीम पहुंची थी. टीम ने जांच के बाद निर्देश दिया था कि योजना के तहत लाभार्थियों की संख्या बढ़ायी जाये. मरीज अगर योजना का पात्र है तो उसे अवश्य ही इसका लाभ मिले, इसे सुनिश्चित किया जाये. इसके बाद पीएमसीएच प्रशासन ने कई कदम उठाये हैं जिसकी कड़ी में यह पीली बीएचटी पर्ची शामिल है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




