ePaper

दानापुर में बैंक ऑफ इंडिया का एटीएम काटकर आठ लाख रुपये ले गये चोर, सिटी एसपी मौके पर पहुंचे

Updated at : 26 Nov 2019 2:21 PM (IST)
विज्ञापन
दानापुर में बैंक ऑफ इंडिया का एटीएम काटकर आठ लाख रुपये ले गये चोर, सिटी एसपी मौके पर पहुंचे

पटना : राजधानी से सटे दानापुर में चोरों ने एटीएम काट कर करीब आठ लाख रुपये लेकर चंपत हो गये. बताया जाता है कि बैंक ऑफ इंडिया का यह एटीएम दानापुर के सगुना मोड़ के पास स्थित डीएसपी कार्यालय के पास पास ही है. चोरों के बुलंद हौसले से पुलिस भी सकते में है. जानकारी […]

विज्ञापन

पटना : राजधानी से सटे दानापुर में चोरों ने एटीएम काट कर करीब आठ लाख रुपये लेकर चंपत हो गये. बताया जाता है कि बैंक ऑफ इंडिया का यह एटीएम दानापुर के सगुना मोड़ के पास स्थित डीएसपी कार्यालय के पास पास ही है. चोरों के बुलंद हौसले से पुलिस भी सकते में है.

जानकारी के मुताबिक, राजधानी से सटे दानापुर के सगुना मोड़ स्थित डीएसपी कार्यालय के पास बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम में चोरों ने मंगलवार को मशीन काट कर करीब आठ लाख रुपये लेकर चंपत हो गये. घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस भी सकते में है. घटना की जानकारी मिलने पर बैंक के वरीय अधिकारी मौके पर पहुंचे. वहीं, घटनास्थल पर सिटी एसपी भी पहुंच कर मामले की जानकारी ली. बैंक प्रबंधन द्वारा एटीएम का रखरखाव करनेवाली कंपनी को भी घटना की सूचना दे दी गयी है. जानकारी मिली है कि बैंक की ओर से करीब तीन माह पूर्व ही एटीएम से गार्ड को हटा लिया गया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन