पटना : विपक्ष के पास नहीं है सरकार के खिलाफ तार्किक मुद्दा : संजय सिंह
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना : जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा कि विपक्ष के पास सरकार के खिलाफ कोई खास मुद्दा नहीं है. इसलिए न केवल राजद विधायक बल्कि खुद तेजस्वी यादव सदन में हंगामा कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि तेजस्वी जनसमस्याओं का निदान नहीं होने देना चाहते. क्योंकि, उन्हें उन्हीं मुद्दों पर केवल सियासत […]
विज्ञापन
पटना : जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा कि विपक्ष के पास सरकार के खिलाफ कोई खास मुद्दा नहीं है. इसलिए न केवल राजद विधायक बल्कि खुद तेजस्वी यादव सदन में हंगामा कर रहे हैं.
उन्होंने कहा कि तेजस्वी जनसमस्याओं का निदान नहीं होने देना चाहते. क्योंकि, उन्हें उन्हीं मुद्दों पर केवल सियासत करनी है. जदयू प्रवक्ता ने कहा कि सदन चलाने में सरकारी खजाने से पैसा खर्च होता है, इसलिए सदन में जनहित के सवाल उठाये जाने चाहिए. संजय सिंह ने अपने बयान में कहा कि राजद के कार्यकाल में बिहार में शिक्षक वेतन को तरसते थे. राजद के कार्यकाल में शिक्षक ही नहीं, दूसरे कर्मचारियों के संबंध में भी सरकार का रवैया नकारात्मक रहता था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










