55 किलो सोना लूटकांड में तीन लुटेरों की हुई पहचान, जानें कौन हैं वो
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Nov 2019 9:11 AM
हाजीपुर : नगर थाने के सिनेमा रोड में मुथूट फाइनेंस से लगभग 21 करोड़ रुपये के 55 किलो सोना लूटकांड में शामिल छह अपराधियों की तस्वीरें पुलिस ने जारी की हैं. इनमें दो वैशाली जिले के लालगंज व बिदुपुर के रहनेवाले बताये गये हैं और एक समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय का रहनेवाला है. वहीं, तीन […]
हाजीपुर : नगर थाने के सिनेमा रोड में मुथूट फाइनेंस से लगभग 21 करोड़ रुपये के 55 किलो सोना लूटकांड में शामिल छह अपराधियों की तस्वीरें पुलिस ने जारी की हैं. इनमें दो वैशाली जिले के लालगंज व बिदुपुर के रहनेवाले बताये गये हैं और एक समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय का रहनेवाला है. वहीं, तीन अपराधियों की पहचान नहीं हो सकी है.
पुलिस सूत्रों के अनुसार वीरेंद्र शर्मा और विकास झा छह फरवरी को मुजफ्फरपुर में मुथूट फाइनेंस से लगभग नौ करोड़ के 31 किलो सोना लूटकांड में शामिल थे. वीरेंद्र घटना का मास्टरमाइंड बताया गया है. मुजफ्फरपुर पुलिस इन दोनों की तलाश कर रही है. वहीं, मुकुल को औद्योगिक थाने की पुलिस ने आर्म्स व गांजे के साथ जेल भेजा था. बाद में वह रिमांड होम से भाग गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










