ePaper

सुबह से शाम छह बजे तक पीपा पुल पर चलेंगे वाहन

Updated at : 22 Nov 2019 6:28 AM (IST)
विज्ञापन
सुबह से शाम छह बजे तक पीपा पुल पर चलेंगे वाहन

पटना सिटी : गायघाट पीपा पुल के चालू होने के बाद वाहनों का परिचालन गुरुवार की सुबह से आरंभ हो गया. पीपा पुल के पास कायम दलदल पर लोहे का चदरा डाल कर वाहनों का परिचालन शुरू करा दिया गया है. लाइट की व्यवस्था नहीं होने तक सुबह छह बजे से शाम छह बजे तक […]

विज्ञापन

पटना सिटी : गायघाट पीपा पुल के चालू होने के बाद वाहनों का परिचालन गुरुवार की सुबह से आरंभ हो गया. पीपा पुल के पास कायम दलदल पर लोहे का चदरा डाल कर वाहनों का परिचालन शुरू करा दिया गया है. लाइट की व्यवस्था नहीं होने तक सुबह छह बजे से शाम छह बजे तक ही पीपा पुल पर वाहनों का परिचालन होगा. अभी पुलिस बल की तैनाती नहीं होने से दोनों तरफ से वाहनों का परिचालन हो रहा है.

अधिकारियों ने बताया कि वैशाली व पटना जिला प्रशासन की ओर से पीपा पुल पर वाहनों के परिचालन के लिए तालमेल बैठाया जायेगा, तब सुबह छह बजे से एक बजे तक हाजीपुर से पटना व दोपहर दो बजे से शाम छह बजे तक पटना से हाजीपुर छोटे वाहनों का परिचालन होगा. विभाग के कार्यपालक अभियंता सुनील कुमार ने बताया कि लाइटिंग लगाने का काम कराया जायेगा.
पीपा पुल के चालू होने की स्थिति में छोटे वाहनों का दबाव गांधी सेतु से घट गया है. गुरुवार को गांधी सेतु पर बड़े वाहन सरपट दौड़ रहे थे. यातायात पुलिस ने बताया कि शाम के समय हाजीपुर से पटना व पटना से हाजीपुर जाने वाले मार्ग पर वाहनों का दबाव बढ़ा था, बाद में परिचालन सामान्य हो गया.
बताते चलें कि पीपा पुल की लंबाई दो किलोमीटर है, इसके बनाने में लगभग 185 पीपा लगाया गया है. पुल की चौड़ाई 16 फिट है. जिस पर पांच टन से कम क्षमता वाले वालों का परिचालन होगा. गांधी सेतु के समानांतर बने पीपा पुल पर छोटे वाहन का परिचालन के लिए बने पीपा पुल गायघाट से हाजीपुर में तेरिसया दियारा के पास से जुड़ता है. बीते चार वर्षों से बिहार राज्य पुल निर्माण निगम के पीपा पुल की सुविधा दी जा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन