बिहार में किसान चौपाल आज से, मिलेगी खेती की जानकारी
Updated at : 20 Nov 2019 8:50 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : कृषि विभाग की ओर से 20 नवंबर को किसान चौपाल की शुरुआत की जा रही है. कृषि मंत्री डाॅ प्रेम कुमार दानापुर प्रखंड की जमालुद्दीनचक पंचायत के गोरगावां गांव में किसान चौपाल का शुभारंभ करेंगे. चौपाल के माध्यम से किसानों को कृषि के अलावा पशुपालन, मत्स्य एवं सहकारिता विभाग द्वारा संचालित योजनाओं व […]
विज्ञापन
पटना : कृषि विभाग की ओर से 20 नवंबर को किसान चौपाल की शुरुआत की जा रही है. कृषि मंत्री डाॅ प्रेम कुमार दानापुर प्रखंड की जमालुद्दीनचक पंचायत के गोरगावां गांव में किसान चौपाल का शुभारंभ करेंगे.
चौपाल के माध्यम से किसानों को कृषि के अलावा पशुपालन, मत्स्य एवं सहकारिता विभाग द्वारा संचालित योजनाओं व कार्यक्रमों की भी जानकारी दी जायेगी. इन विषयों पर किसानों से सुझाव भी प्राप्त किये जायेंगे. किसान चौपाल के आयोजन से किसानों को फसलों के उत्पादन एवं उत्पादकता में वृद्धि लाने में मदद होगी, जिनसे उनकी आमदनी बढ़ेगी.
कृषि मंत्री ने बताया कि जलवायु परिवर्तन से कृषि के समक्ष उत्पन्न चुनौतियों, खेतों में फसल अवशेषों को जलाने से हो रहे नुकसान तथा उसका प्रबंधन व जल- जीवन- हरियाली अभियान के तहत मौसम अनुकूल खेती के विषय में विस्तार से जानकारी दी जायेगी. किसान चौपाल का आयोजन राज्य की सभी पंचायतों के इस कार्यक्रम में कृषि वैज्ञानिकों के माध्यम से किसानों को कृषि एवं इससे संबद्ध क्षेत्रों से संबंधित नयी तकनीक की जानकारियां किसानों को दी जायेंगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




