बाइकें भिड़ीं, इलाहाबाद बैंक की पंडारक शाखा के मैनेजर की गयी जान
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

बाढ़ : एनटीपीसी थाने के रैली गांव के पास मंगलवार को दो बाइक के बीच हुई भीषण टक्कर में इलाहाबाद बैंक की पंडारक ब्रांच के मैनेजर 36 वर्षीय अभिमन्यु सिंह की मौत हो गयी. वहीं दूसरा बाइक सवार सत्येंद्र गंभीर रूप से जख्मी हो गया, जिसे इलाज के लिए नगर के निजी नर्सिंग होम में […]
विज्ञापन
बाढ़ : एनटीपीसी थाने के रैली गांव के पास मंगलवार को दो बाइक के बीच हुई भीषण टक्कर में इलाहाबाद बैंक की पंडारक ब्रांच के मैनेजर 36 वर्षीय अभिमन्यु सि��ह की मौत हो गयी. वहीं दूसरा बाइक सवार सत्येंद्र गंभीर रूप से जख्मी हो गया, जिसे इलाज के लिए नगर के निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया.
फतुहा थाने के सदहपुरा गांव निवासी अभिमन्यु कुमार सिंह बाढ़ से बाइक पर सवार होकर पंडारक में स्थित इलाहाबाद बैंक काम पर जा रहे थे, इसी दौरान एनटीपीसी थाने के रैली मध्य विद्यालय के पास हाइवे पर विपरीत दिशा से आ रही बाइक के साथ उनकी टक्कर हो गयी. इस दौरान अभिमन्यु सिंह गंभीर रूप से जख्मी हो गये.
उन्हें इलाज के लिए बाढ़ अनुमंडल अस्पताल लाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया. शव का पोस्टमार्टम बाढ़ के अनुमंडल अस्पताल में करा कर परिजनों को सौंप दिया गया. वहीं, दूसरी तरफ दूसरी बाइक पर सवार घोसवरी निवासी सत्येंद्र को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










