सासाराम में 7.44 लाख रुपये की लूट
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
सासाराम (रोहतास) : शहर में तकिया ओवरब्रिज पर सोमवार की सुबह 11 बजे एक हेचरी कंपनी के कर्मचारियों को हथियार का भय दिखा बाइक सवार दो अपराधी रुपये से भरा बैग छीन कर ले भागे. अपराधियों ने एक कर्मचारी के सिर पर वार कर जख्मी भी कर दिया. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. […]
विज्ञापन
सासाराम (रोहतास) : शहर में तकिया ओवरब्रिज पर सोमवार की सुबह 11 बजे एक हेचरी कंपनी के कर्मचारियों को हथियार का भय दिखा बाइक सवार दो अपराधी रुपये से भरा बैग छीन कर ले भागे. अपराधियों ने एक कर्मचारी के सिर पर वार कर जख्मी भी कर दिया. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. तकिया बाजार स्थित शालिमार हेचरी कंपनी के कार्यालय से दो कर्मचारी सुदामा चौबे व बिपिन कुमार 7 लाख 44 हजार रुपये लेकर भारतीय स्टेट बैंक में जमा करने जा रहे थे.
इसी दौरान तकिया ओवर ब्रिज पर सामने से अपाची बाइक पर सवार दो अपराधियों ने कंपनी कर्मचारियों की बाइक में सामने से टक्कर मार दी. हादसे में दोनों कर्मचारी गिर गये. इस दौरान दूसरी बाइक से एक अपराधी उतरा और कर्मचारी सुदामा चौबे के सिर पर पिस्टल के बट से वार कर दिया और उसके हाथ से बैग छीन कर दोनों अपराधी तेजी से तकिया बाजार की ओर भाग निकले.
कर्मचारी बिपिन कुमार ने घटना की जानकारी कार्यालय को दी. जानकारी होते ही साथी कर्मचारी मौके पर पहुंचे और मामले की सूचना पुलिस को देकर जख्मी कर्मचारी को इलाज के लिए निजी क्लिनिक ले गये. इस मामले में प्रभारी थानाध्यक्ष रवींद्र कुमार का कहना था कि लूट की घटना में किसी कंपनी कर्मचारी का ही हाथ हो सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन