पटना : फाइल गायब करने में सात निगमकर्मियों पर प्राथमिकी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
पटना : बहाली की फाइल गायब करने के मामले नगर निगम के सात कर्मियों पर कदमकुआं थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. मामला बांकीपुर अंचल से संबंधित है. इसके साथ ही अजीमाबाद अंचल में भी एमजेसी-2365/16 की फाइल गायब है. इसको लेकर चार कर्मियों को नोटिस भेजा गया है. 24 घंटे में फाइल नहीं […]
विज्ञापन
पटना : बहाली की फाइल गायब करने के मामले नगर निगम के सात कर्मियों पर कदमकुआं थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. मामला बांकीपुर अंचल से संबंधित है. इसके साथ ही अजीमाबाद अंचल में भी एमजेसी-2365/16 की फाइल गायब है. इसको लेकर चार कर्मियों को नोटिस भेजा गया है. 24 घंटे में फाइल नहीं मिली, तो प्राथमिकी होगी.
दरअसल, नगर निगम में अनुकंपा पर नौकरी नहीं मिलने पर प्रदीप कुमार ने हाइकोर्ट में रिट याचिका दायर की. इस पर हाइकोर्ट ने वर्ष, 2017 में निगम के अधिकारी को निर्देश दिया कि तत्काल बहाली प्रक्रिया पूरी करें. बांकीपुर अंचल में फाइल तैयार की गयी. लेकिन, फाइल गायब हो गयी.कार्यपालक पदाधिकारी बीके तरुण ने फाइल की खोजबीन की, तो कर्मियों ने फाइल मुहैया नहीं करायी. इस मामले में सात कर्मियों को चिह्नित किया गया.
इन कर्मियों पर दर्ज की गयी प्राथमिकी
बांकीपुर अंचल कार्यालय में कार्यरत प्रभारी स्थापना सहायक प्रेम कुमार, प्रभारी स्थापना सहायक शशि भूषण, तत्कालीन प्रभारी स्थापना सहायक सतीश कुमार, तत्कालीन प्रभारी स्थापना सहायक मुन्नी देवी, तत्कालीन प्रभारी स्थापना सहायक राजदेव राम, तत्कालीन प्रभारी स्थापना सहायक सुखु प्रसाद व तत्कालीन प्रभारी स्थापना सहायक राम इश्वर महतो शामिल हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन