गठबंधन के घटक दलों के बीच बेहतर समन्वय के लिए राजग संयोजक की नियुक्ति होनी चाहिए : चिराग

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Nov 2019 6:33 PM

विज्ञापन

नयी दिल्ली/पटना : लोकजन शक्ति पार्टी (लोजपा) के नवनियुक्त प्रमुख चिराग पासवान ने रविवार को कहा कि गठबंधन के घटक दलों के बीच बेहतर समन्वय के लिए राजग संयोजक की नियुक्ति होनी चाहिए. चिराग पासवान ने संसद के शीतकालीन सत्र से पहले राजग की एक बैठक के बाद कहा कि बैठक में शिवसेना की अनुपस्थिति […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली/पटना : लोकजन शक्ति पार्टी (लोजपा) के नवनियुक्त प्रमुख चिराग पासवान ने रविवार को कहा कि गठबंधन के घटक दलों के बीच बेहतर समन्वय के लिए राजग संयोजक की नियुक्ति होनी चाहिए. चिराग पासवान ने संसद के शीतकालीन सत्र से पहले राजग की एक बैठक के बाद कहा कि बैठक में शिवसेना की अनुपस्थिति को महसूस किया गया, क्योंकि यह पार्टी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के सबसे पुराने सदस्यों में से एक थी.


चिरागपासवान ने कहा, ‘‘गठबंधन के घटक दलों के बीच बेहतर समन्वय के लिए राजग के संयोजक की नियुक्ति की जानी चाहिए.” उन्होंने कहा कि यह चिंता की बात है कि पहले तेलुगू देशम पार्टी ने गठबंधन छोड़ा और इसके बाद राष्ट्रीय लोक समता पार्टी ने ऐसा किया. पासवान ने कहा, ‘‘लेकिन हम सभी (सहयोगी) आगामी सत्र में एक साथ मिलकर काम करेंगे और इस तरह की और बैठकें होनी चाहिए.”

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन