ePaper

कदम-कदम पर नालों पर कब्जा, कैसे निकलेगा पानी

Updated at : 17 Nov 2019 7:03 AM (IST)
विज्ञापन
कदम-कदम पर नालों पर कब्जा, कैसे निकलेगा पानी

पटना : नालों से अतिक्रमण हटाने का अभियान जारी है. शनिवार को चार अंचल संपतचक, पटना सदर, फुलवारीशरीफ व दानापुर में अतिक्रमण हटाया गया. इसमें संपतचक अंचल के शेखपुरा गांव में बादशाही नाले पर बने पांच पक्के मकानों को तोड़ा गया. सभी बहुमंजिले स्थायी मकान थे, जिन्हें हटाया गया है. फुलवारीशरीफ अंचल में दो अस्थायी […]

विज्ञापन

पटना : नालों से अतिक्रमण हटाने का अभियान जारी है. शनिवार को चार अंचल संपतचक, पटना सदर, फुलवारीशरीफ व दानापुर में अतिक्रमण हटाया गया. इसमें संपतचक अंचल के शेखपुरा गांव में बादशाही नाले पर बने पांच पक्के मकानों को तोड़ा गया. सभी बहुमंजिले स्थायी मकान थे, जिन्हें हटाया गया है.

फुलवारीशरीफ अंचल में दो अस्थायी अतिक्रमण को हटाया गया. पटना सदर अंचल के नंदलाल छपरा में बादशाही पइन पर आठ स्थायी पक्के बहुमंजिले मकानों तथा सात अस्थायी अतिक्रमण को हटाया गया है. इसके अलावा दानापुर अंचल के लेखा नगर में तीन स्थायी तथा आठ अस्थायी अतिक्रमण को हटाया गया है.
पेड़ हटाने के लिए विभाग से लें अनुमति : आयुक्त ने अधीक्षण अभियंता बाढ़ नियंत्रण जल निस्सरण अंचल, पटना को निर्देश दिया कि बादशाही नाला के अंतर्गत जितने भी पेड़ हैं, उनका सर्वे कर नंबरिंग की जाये तथा अगर किसी पेड़ को हटाना है, तो उसको हटाने की अनुमति वन विभाग से लें.
उन्होंने महाप्रबंधक पेसू को निर्देश दिया कि अतिक्रमण हटाने वाली प्रत्येक टीम के साथ विद्युत विभाग के अभियंता भी साथ रहें तथा नाला उड़ाही एवं अतिक्रमण हटाने में बाधक बन रहे बिजली के पोल को दूसरी जगह लगाएं.
अतिक्रमण वाले कई स्थल चिह्नित
संपतचक अंचल में अब तक कुल 57 अतिक्रमण वाले स्थलों की पहचान की गयी है. इनमें 56 स्थायी अतिक्रमण हैं. इनमें से अब तक 29 स्थायी तथा एक अस्थायी अतिक्रमण को हटाया गया है. फुलवारी में चिह्नित किये गये 66 में से 2 स्थायी पक्के मकान और आठ कच्चे मकानों को हटाया गया है.
पटना सदर अंचल में कुल 46 मकान की पहचान की गयी, जिनमें 19 मकान तथा 14 अस्थायी अतिक्रमण को हटाया गया. दानापुर अंचल में अब तक 32 की पहचान की गयी है, जिनमें 16 स्थायी व 16 अस्थायी अतिक्रमण हटाये गये हैं.
नालों में ह्यूम पाइप पर बनी पुलिया हटायी जायेगी
प्रमंडलीय आयुक्त ने अपर जिला दंडाधिकारी एवं नगर आयुक्त पटना नगर निगम को निर्देश दिया कि बादशाही नाला जो 29 किलोमीटर लंबा है, इस पर किये गये स्थायी एवं अस्थायी अतिक्रमणों को हटाया जाये, ताकि नाले के पानी का बहाव रुके नहीं. पटना नगर निगम एवं कार्यपालक अभियंता पुनपुन बाढ़ सुरक्षा प्रमंडल को निर्देश दिया कि बादशाही नाले के कुछ क्षेत्रों में ह्यूम पाइप लगाकर कर पुलिया बनायी गयी है.
इन्हें हटाया जाये. आयुक्त ने डीएम, नगर आयुक्त, पटना नगर निगम एवं अपर समाहर्ता राजस्व को निर्देश दिया कि अंचलाधिकारी पटना सदर, संपतचक, फुलवारीशरीफ एवं दानापुर के साथ बैठक कर अतिक्रमण की समीक्षा कर लें तथा बादशाही नाला एवं शहर के अन्य प्रमुख नालों को अतिक्रमणमुक्त कराने के लिए अभियान चलाएं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन