26 नवंबर से आमरण अनशन करेंगे उपेंद्र कुशवाहा

Updated:
विज्ञापन

पटना : रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने शनिवार को संवाददाता सम्मेलन कर 26 नवंबर से पटना में आमरण अनशन करने की घोषणा की. उन्होंने कहा कि उनके प्रयास से केंद्रीय विद्यालय नवादा और औरंगाबाद के केंद्रीय विद्यालय देवकुंड की स्वीकृति मिली थी. मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री होने के दौरान देश भर में 13 […]

विज्ञापन

पटना : रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने शनिवार को संवाददाता सम्मेलन कर 26 नवंबर से पटना में आमरण अनशन करने की घोषणा की. उन्होंने कहा कि उनके प्रयास से केंद्रीय विद्यालय नवादा और औरंगाबाद के केंद्रीय विद्यालय देवकुंड की स्वीकृति मिली थी.

आपके शहर में

विज्ञापन
मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री होने के दौरान देश भर में 13 केंद्रीय विद्यालय की स्वीकृति दी गयी थी. अन्य सभी राज्य के नये केंद्रीय विद्यालयों में सत्र शुरू हो चुका है, लेकिन बिहार में राज्य सरकार की उदासीनता के कारण अब तक कोई प्रगति नहीं हुई है.
उन्होंने बताया कि सितंबर में वर्तमान मानव संसाधन मंत्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र लिख कर केंद्रीय विद्यालय खोलने के लिए निर्देश देने को कहा है. मगर, केंद्रीय मंत्री की चिट्ठी आये दो माह से अधिक समय होने के बावजूद राज्य सरकार की ओर से कोई पहल नहीं की जा रही है. ऐसे में मेरे पास अनशन के अलावा अन्य कोई रास्ता नहीं है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन