तेज प्रताप की बीएमडब्ल्यू ऑटो से भिड़ी, कार में नहीं थे पूर्व मंत्री

Updated at : 15 Nov 2019 6:47 AM (IST)
विज्ञापन
तेज प्रताप की बीएमडब्ल्यू ऑटो से भिड़ी, कार में नहीं थे पूर्व मंत्री

पटना : बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद के बेटे तेजप्रताप यादव की बीएमडब्ल्यू और ऑटो में गुरुवार को वाराणसी के पास भिड़ंत हो गयी. इसमें किसी को गंभीर चोट नहीं आयी है. हालांकि बीएमडब्ल्यू कार और ऑटो दोनों क्षतिग्रस्त हो गये हैं. यह घटना तब हुई, जब गुरुवार को उनकी गाड़ी दिल्ली से पटना […]

विज्ञापन

पटना : बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद के बेटे तेजप्रताप यादव की बीएमडब्ल्यू और ऑटो में गुरुवार को वाराणसी के पास भिड़ंत हो गयी. इसमें किसी को गंभीर चोट नहीं आयी है. हालांकि बीएमडब्ल्यू कार और ऑटो दोनों क्षतिग्रस्त हो गये हैं.

यह घटना तब हुई, जब गुरुवार को उनकी गाड़ी दिल्ली से पटना आ रही थी. घटना के बाद पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आयी थी, जहां दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया. घटनाक्रम के दौरान ऑटो चालक ने बीएमडब्लू सवारों पर मारपीट का भी आरोप लगाया था.
तेजप्रताप के पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक बीएमडब्लयू में तेज प्रताप सवार नहीं थे.वाराणसी के निकट मोहन सराय (करनाडाडी) गांव के सामने हाइवे पर ऑटो चालक राजेंद्र सोनकर सवारी बैठा रहा था, तभी पीछे से आयी बीएमडब्ल्यू कार ने ऑटो में टक्कर मार दी थी. पुलिस सूत्रों के मुताबिक दोनों पक्षों ने आपस में सुलह कर लिया है. गाड़ी में तेज प्रताप यादव भी नहीं थे. केवल ड्राइवर जयपाल और कुछ लोग थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन