पटना : दूधवाले का दर्द पूछें तेजस्वी: संजय सिंह
Updated at : 13 Nov 2019 8:22 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने मंगलवार को तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा है कि वे दूध वाले का दर्द जाकर पूछें कि क्या अपनी कमाई से वह जिंदगी भर हवाई जहाज पर चढ़ पाता है. चार्टर प्लेन पर तो छोड़िए, दूधवाला ढंग से अपना जन्मदिन नहीं मना पाता है. […]
विज्ञापन
पटना : जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने मंगलवार को तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा है कि वे दूध वाले का दर्द जाकर पूछें कि क्या अपनी कमाई से वह जिंदगी भर हवाई जहाज पर चढ़ पाता है.
चार्टर प्लेन पर तो छोड़िए, दूधवाला ढंग से अपना जन्मदिन नहीं मना पाता है. दूध वाला कभी काली कमाई नहीं करता है, कभी किसी को धोखा नहीं देता है. कभी किसी की संपत्ति नहीं हड़पता है, लेकिन राजद बहुत से दूध वालों का हक मारा है.
संजय सिंह ने कहा कि दूधवाला का बेटा आइएएस बन जाये, आइपीएस बन जाये, मंगल ग्रह पर चला जाये तो सबसे ज्यादा खुशी होगी. छद्म दूध वाले का बेटा बनकर प्लेन में बर्थडे मनाने वाला कौन है. घोटालों से कमाये पैसे से ऐश करता कौन है? गरीबों के धन को लूटकर आसमान में कबाब खाता कौन है. संजय सिंह ने कहा कि कबाब खाने और चाय पीने से किसी और के पेट में दर्द क्यों होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




