पटना :मीठापुर से महुली के बीच नये साल में होगा सड़क निर्माण
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना : मीठापुर से महुली हाल्ट तक करीब 4.5 किमी नये एलिवेटेड फोरलेन सड़क बनाने का काम मार्च 2020 तक शुरू हो जायेगा. फिलहाल कागजी प्रक्रिया अंतिम चरण में है, इसके बाद टेंडर के माध्यम से सड़क बनाने वाली एजेंसी का चयन किया जायेगा. यह सड़क पटना-गया रेल लाइन के पूरब से उसके समानांतर गुजरेगी. […]
विज्ञापन
पटना : मीठापुर से महुली हाल्ट तक करीब 4.5 किमी नये एलिवेटेड फोरलेन सड़क बनाने का काम मार्च 2020 तक शुरू हो जायेगा. फिलहाल कागजी प्रक्रिया अंतिम चरण में है, इसके बाद टेंडर के माध्यम से सड़क बनाने वाली एजेंसी का चयन किया जायेगा.
यह सड़क पटना-गया रेल लाइन के पूरब से उसके समानांतर गुजरेगी. मीठापुर बस स्टैंड से शुरू होकर यह सड़क कृषि फार्म और सिपारा गुमटी होते हुए महुली हाल्ट रेलवे स्टेशन के पास पटना-गया-डोभी सड़क (एनएच 83) में मिल जायेगी. पटना बायपास को यह सड़क फ्लाइओवर के पास से क्रॉस करेगी.
सूत्रों का कहना है कि बाइपास के दक्षिण पुनपुन रेलवे स्टेशन तक पटना शहर का विस्तार हो चुका है, लेकिन परसा स्टेशन तक घनी आबादी बस गयी है. महुली हाल्ट से आगे पटना-गया-डोभी रोड बन रही है. वह भी फोरलेन है, लेकिन महुली के पहले बसे लोगों के लिए पटना शहर तक आने के लिए पटना-गया रेल लाइन के पूरब की वर्तमान सड़क ही एक मात्र रास्ता है. इसपर जाम की स्थिति रहती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










