पटना : टिकट दलालों के खिलाफ अभियान में 24 गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

पटना : रेलवे बोर्ड के निर्देश पर पूर्व मध्य रेल आरपीएफ की टीम 26 अक्तूबर से टिकट दलालों के खिलाफ अभियान चला रही है. इस टीम ने सोमवार तक अवैध तरीके से रेल टिकट की खरीद-बिक्री करने वाले 23 जगहों पर छापेमारी की गयी. इस छापेमारी में 24 टिकट दलालों को गिरफ्तार किया गया. वहीं, […]

विज्ञापन
पटना : रेलवे बोर्ड के निर्देश पर पूर्व मध्य रेल आरपीएफ की टीम 26 अक्तूबर से टिकट दलालों के खिलाफ अभियान चला रही है. इस टीम ने सोमवार तक अवैध तरीके से रेल टिकट की खरीद-बिक्री करने वाले 23 जगहों पर छापेमारी की गयी. इस छापेमारी में 24 टिकट दलालों को गिरफ्तार किया गया.
वहीं, इन दलालों के पास से दो लाख रुपये के 86 अग्रिम टिकट व4.35 लाख रुपये के 320 यात्रा टिकट भी बरामद किया गया. गिरफ्तार किये गये सभी दलालों के खिलाफ रेलवे एक्ट की धारा 143 के तहत कार्रवाई की गयी है. पूर्व मध्य रेल के सीपीआरओ राजेश कुमार ने बताया कि यात्रियों को टिकट दलालों से बचने के लिए समय-समय पर विज्ञापन व नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जागरूक किया जाता है.
इसके बावजूद यात्री टिकट दलालों के चक्कर में आ जाते है. स्टेशन परिसर में टिकट दलालों पर अंकुश लगाने के लिए सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की जा रही है. वहीं, अभियान के तहत लगातार छापेमारी चल रही है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन