इको पार्क: पहले दिन 300 ने पास बनवाया

Updated:
विज्ञापन

पटना : इको पार्क में मॉर्निंग वाक नौ हजार लोग करते हैं, लेकिन सोमवार को पार्क प्रबंधन के द्वारा मॉर्निंग वाकरों के लिए लगाये गये विशेष पास कैंप में केवल 300 लोगों ने पास बनवाया. सुबह आठ से 10 बजे तक चलने वाले कैंप में कभी भी पास बनवाने वाले लोगों की लंबी कतार नहीं […]

विज्ञापन
पटना : इको पार्क में मॉर्निंग वाक नौ हजार लोग करते हैं, लेकिन सोमवार को पार्क प्रबंधन के द्वारा मॉर्निंग वाकरों के लिए लगाये गये विशेष पास कैंप में केवल 300 लोगों ने पास बनवाया.
सुबह आठ से 10 बजे तक चलने वाले कैंप में कभी भी पास बनवाने वाले लोगों की लंबी कतार नहीं दिखी और इक्का दुक्का ही इसके लिए कैंप काउंटर पर आते जाते दिखे. विदित हो कि एक नवंबर से इको पार्क में मॉर्निंग वाकरों के लिए भी टिकट या पास लेना अनिवार्य कर दिया गया है.
अब तक इस नियम को सख्तीपूर्वक लागू नहीं किया गया है, क्योंकि पार्क प्रबंधन लोगों को पास बनवाने के लिए कुछ समय देना चाहती है. जिन लोगों ने टिकट नहीं लिया, उन्हें भी एक रजिस्टर पर नाम लिखकर मॉर्निंग वाक के लिए पार्क के भीतर प्रवेश करने दिया जा रहा है.
साथ ही इच्छुक लोगों को पास का फॉर्म भी दिया जा रहा है. पार्क डिविजन के डीएफओ शशिकांत कुमार ने कहा कि सोमवार को शुरू विशेष पास कैंप अगले दो दिनों तक और जारी रहेगा. इसका समय सुबह आठ से 10 बजे तक रहेगा हालांकि फॉर्म लोग सुबह पांच बजे से ही ले सकेंगे.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन