पटना : लौटने वालों की भीड़ से बसों में जगह ढूंढ़ना हुआ मुश्किल
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
पटना : महापर्व छठ के समाप्त होने के बाद सोमवार को लौटने वालों की भीड़ पटना के दोनों बस स्टैंडों पर उमड़ पड़ी. मीठापुर बस स्टैंड में यह भीड़ सबसे अधिक दिखी. जो बस स्टैंड में लगे हुए थे, उनके सीट पहले से ही फूल हो चुके थे. साथ ही लोग बीच की जगह में […]
विज्ञापन
पटना : महापर्व छठ के समाप्त होने के बाद सोमवार को लौटने वालों की भीड़ पटना के दोनों बस स्टैंडों पर उमड़ पड़ी. मीठापुर बस स्टैंड में यह भीड़ सबसे अधिक दिखी. जो बस स्टैंड में लगे हुए थे, उनके सीट पहले से ही फूल हो चुके थे. साथ ही लोग बीच की जगह में बेंच लगा कर भी बैठे हुए थे. कुछ लोग खड़े भी दिखे और कई बसों में तो लोग छत पर भी लदे दिखे.
जो लोग ऐसी परेशानी से बचना चाह रहे थे, वे दूसरी बस आने का इंतजार कर रहे थे. जहां ऐसी कोई बस मीठापुर बस स्टैंड में प्रवेश करती, लोग उसकी तरफ दौड़ पड़ते और सवार यात्रियों के उतरने से पहले ही चढ़ने का प्रयास शुरू कर देते. कई लोग तो खिड़की से पेपर, रूमाल और तौलिया फेंक कर अपना सीट छेकने का प्रयास करते भी दिखे.
बांकीपुर बस स्टैंड में भी सुबह से देर शाम तक ऐसा ही नजारा देखने को मिला और हर यात्री भीड़-भाड़ में अपने और परिजनों के लिए सीट ढूंढ़ने की जुगाड़ और मशक्कत करता दिखा. मंगलवार को यह भीड़ और भी बढ़ने की आशंका है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन