ePaper

पटना सिटी : बेखौफ बदमाशों ने बरसायी गोली, दो जख्मी

Updated at : 04 Nov 2019 9:35 AM (IST)
विज्ञापन
पटना सिटी : बेखौफ बदमाशों ने बरसायी गोली, दो जख्मी

पटना सिटी : खाजेकलां थाना क्षेत्र के नवाब बहादुर रोड चोआ लाल लेन मुहल्ला में रविवार की रात बेखौफ बदमाशों ने घर में आकर दो युवक को गोली मार जख्मी कर दिया है. जख्मी दोनों युवकों को पुलिस ने उपचार के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर पहुंची, जहां से स्थिति गंभीर होने पर पीएमसीएच […]

विज्ञापन

पटना सिटी : खाजेकलां थाना क्षेत्र के नवाब बहादुर रोड चोआ लाल लेन मुहल्ला में रविवार की रात बेखौफ बदमाशों ने घर में आकर दो युवक को गोली मार जख्मी कर दिया है. जख्मी दोनों युवकों को पुलिस ने उपचार के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर पहुंची, जहां से स्थिति गंभीर होने पर पीएमसीएच में भर्ती कराया है.

सूचना मिलने पर अस्पताल पहुंचे एएसपी मनीष कुमार ने बताया कि अदावत में यह घटना है घटी है. मामले में जांच पड़ताल के बाद ही कुछ कहा जा सकता है. हालांकि चर्चा है कि जमीन को लेकर हुए विवाद में यह घटना घटी है. परिजनों व पुलिस ने बताया कि चार पांच की संख्या में रहे बदमाशों ने रात लगभग साढ़े आठ बजे के आसपास में घर का दरवाजा खोलवाया और अंदर आकर गोलियां बरसाने लगे, जिसमें एक गोली 35 वर्षीय मो मिंटू को लगी है, जबकि दूसरी 30 वर्षीय मो जीतन खान उर्फ शकील को लगी है, जो उसके यहां रह कर कामकाज करता है.

लोगों ने बताया कि घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी पैदल ही गाली गलौज व फायरिंग करते हुए फरार हुए है. बताया जाता है कि अपराधियों ने स्वचालित पिस्टल का उपयोग कर लगातार फायरिंग की घटना को अंजाम दिया है. आस-पड़ोस के लोगों ने बताया कि अपराधियों ने पहले दरवाजा खुलवाया है, इसके बाद फायरिंग शुरू कर दी है. गोली से जख्मी दोनों ने व्यक्ति ने एक अपराधियों को खदेड़ा भी है, लेकिन अपराधी फायरिंग करते हुए फरार हो गये. अपराधियों की ओर से लगातार हुई फायरिंग के बाद वहां अफरा-तफरी मच गयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन