अथमलगोला : स्नान के क्रम में गंगा नदी में डूबने से गयी जान
Updated at : 02 Nov 2019 9:33 AM (IST)
विज्ञापन

पुल घाट पर हुआ हादसा अथमलगोला : थाना अंतर्गत भरोसी राय के टोला पुल घाट पर स्नान के क्रम में नदी में एक युवक डूब गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार जमालपुर निवासी हीरा मिस्री का 20 वर्षीय पुत्र शशि कुमार अपने परिजनों के साथ स्नान करने के लिए उक्त पुल घाट पर पहुंचा था. वहां […]
विज्ञापन
पुल घाट पर हुआ हादसा
अथमलगोला : थाना अंतर्गत भरोसी राय के टोला पुल घाट पर स्नान के क्रम में नदी में एक युवक डूब गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार जमालपुर निवासी हीरा मिस्री का 20 वर्षीय पुत्र शशि कुमार अपने परिजनों के साथ स्नान करने के लिए उक्त पुल घाट पर पहुंचा था.
वहां स्नान करने के क्रम में वह डूब गया. घाट पर उपस्थित स्थानीय ग्रामीणों ने अपने स्तर से तलाश करते हुए इस घटना की सूचना तत्काल प्रशासन को दी. घटना की सूचना मिलते ही वरीय उपसमाहर्ता सह प्रखंड विकास पदाधिकारी अमित अनुराग, सीओ पंकज कुमार और थानाध्यक्ष उत्तम कुमार के निर्देश पर स्थानीय गोताखोरों ने काफी देर तक प्रयास किया. लेकिन सफलता नहीं मिली. इसके बाद अधिकारियों ने एसडीआरएफ की टीम को बुलवाया. हालांकि देर शाम तक कड़ी मशक्कत के बाबजूद इस टीम को भी सफलता नहीं मिल पायी है.
अंततः तलाशी अभियान रोकना पड़ गया. घटनास्थल पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण पीड़ित परिजनों को सांत्वना देते डटे रहे. इधर डूबे हुए युवक के परिजनों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




