पटना :क्लेम सेटलमेंट को 13 से लगेगा इंश्योरेंस कंपनियों का कैंप

Updated:
विज्ञापन

पटना : शहर में बीते दिनों हुई मूसलाधार बारिश के बाद उत्पन्न हुई जल-जमाव के कारण बड़ी संख्या में लोगों की गाड़ियां समेत अन्य कई सामान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गये हैं. इनका क्लेम इंश्योरेंस कंपनियों से लेने में काफी परेशानी हो रही है. इस समस्या से निजात दिलाने के लिए राज्य सरकार ने […]

विज्ञापन

पटना : शहर में बीते दिनों हुई मूसलाधार बारिश के बाद उत्पन्न हुई जल-जमाव के कारण बड़ी संख्या में लोगों की गाड़ियां समेत अन्य कई सामान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गये हैं. इनका क्लेम इंश्योरेंस कंपनियों से लेने में काफी परेशानी हो रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

इस समस्या से निजात दिलाने के लिए राज्य सरकार ने कुछ दिनों पहले इंश्योरेंस कंपनियों के साथ बैठक करके इस समस्या का समाधान निकालने की पहल की थी. वित्त विभाग की पहल पर सभी कंपनियों को कैंप लगाकर आम लोगों का क्लेम सेटलमेंट करने के लिए कहा गया है. 13 नवंबर से शहर के विभिन्न स्थानों पर यह विशेष कैंप लगने की संभावना है. यह कैंप कई चरणों में अलग-अलग स्थानों पर लगाये जायेंगे.

शहर के जल जमाव वाले इलाकों कंकड़बाग, राजेंद्र नगर, नाला रोड, बहादुरपुर समेत ऐसे अन्य सभी सर्वाधिक जल जमाव वाले इलाकों में कैंप लगाने की शुरुआत पहले होगी. कैंप लगाने के लिए स्थान का चयन करने समेत अन्य महत्वपूर्ण मसलों पर चर्चा करने के लिए जल्द ही वित्त विभाग के प्रधान सचिव डॉ. एस सिद्धार्थ की अध्यक्षता में बैठक होने वाली है. जिस व्यक्ति ने जिस तरह की इंश्योरेंस पॉलिसी ले रखी है या जिनका जिस तरह का इंश्योरेंस क्लेम बनता है, उन्हें उसी के मुताबिक क्लेम मिलेगा. किसी व्यक्ति को इंश्योरेंस कंपनियों के नियम के अतिरिक्त या वास्तविक क्लेम से ज्यादा क्लेम नहीं मिलेगा. सरकारी अधिकारी वाजिब क्लेम को दिलाने में सहयोग करेंगे.

परिवहन विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे

इस कैंप में इंश्योरेंस कंपनियों के प्रतिनिधियों के अलावा वित्त विभाग और परिवहन विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे. जिन गाड़ियों के संबंधित कागजात या एनओसी जैसे अन्य जरूरी कागजात डीटीओ कार्यालय से नहीं मिल रहे हैं या मिलने में परेशानी हो रही है. उन्हें यहां मुहैया कराया जायेगा और लोगों का क्लेम सेटलमेंट किया जायेगा. किसी व्यक्ति को क्लेम मिलने में कहां पर समस्या आ रही है या कौन से कागजात उपलब्ध नहीं हो पा रहे हैं. उन्हें मुहैया कराते हुए लोगों को इंश्योरेंस कंपनियों के साथ सेटलमेंट कराया जायेगा.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन