ePaper

भूदेव चौधरी रालोसपा के प्रदेश अध्यक्ष बनाये गये

Updated at : 30 Oct 2019 5:58 AM (IST)
विज्ञापन
भूदेव चौधरी रालोसपा के प्रदेश अध्यक्ष बनाये गये

पटना . राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के विभिन्न पदों पर अधिकारियों की सूची मंगलवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने जारी की. पार्टी कार्यालय में संवाददाता सम्मेलन कर उपेंद्र कुशवाहा ने बताया कि पूर्व सांसद भूदेव चौधरी को पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष, जितेंद्र नाथ को अभियान समिति का प्रदेश अध्यक्ष और निर्मल कुशवाहा […]

विज्ञापन

पटना . राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के विभिन्न पदों पर अधिकारियों की सूची मंगलवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने जारी की. पार्टी कार्यालय में संवाददाता सम्मेलन कर उपेंद्र कुशवाहा ने बताया कि पूर्व सांसद भूदेव चौधरी को पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष, जितेंद्र नाथ को अभियान समिति का प्रदेश अध्यक्ष और निर्मल कुशवाहा को प्रधान महासचिव बनाया गया है.

इनके अलावा कुल छह लोगों को प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष, 11 लोगों को प्रदेश उपाध्यक्ष, छह लोगों को विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रदेश अध्यक्ष और 23 लोगों को प्रदेश महासचिव बनाया गया है. इनमें इ अभिषेक झा को प्रदेश महासचिव के साथ मुख्य प्रवक्ता व भोला शर्मा को प्रदेश महासचिव के साथ प्रवक्ता बनाया गया है.
उन्होंने बताया कि पार्टी 28 नवंबर को पश्चिमी चंपारण से जन संवाद यात्रा शुरू करेगी. फिर सभी जिलों में तीन दिनों का संवाद कार्यक्रम किया जायेगा. इसमें लोगों को पढ़ाई, दवाई, सिंचाई, कमाई, कार्रवाई व सुनवाई के मुद्दों पर सरकार की विफलता को बताने व पार्टी एजेंडे को रखने का काम किया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन