ePaper

पटना : सीबीएसइ स्कूलों को सभी जानकारियां देनी होंगी ऑनलाइन, तय होगी ग्रेडिंग

Updated at : 24 Oct 2019 8:30 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : सीबीएसइ स्कूलों को सभी जानकारियां देनी होंगी ऑनलाइन, तय होगी ग्रेडिंग

पटना : सीबीएसइ ने स्कूलों की गुणवत्ता सुधार के लिए हैंडबुक व मैनुअल जारी किया है. इसमें कई दिशा-निर्देश स्कूलों को दिये गये हैं. इसमें कई अच्छी पहल भी की गयी है. अब सभी स्कूलों की ग्रेडिंग जरूरी कर दी गयी है. सीबीएसइ ने सर्कुलर जारी करते हुए स्कूलों को कहा है कि सभी स्कूलों […]

विज्ञापन
पटना : सीबीएसइ ने स्कूलों की गुणवत्ता सुधार के लिए हैंडबुक व मैनुअल जारी किया है. इसमें कई दिशा-निर्देश स्कूलों को दिये गये हैं. इसमें कई अच्छी पहल भी की गयी है. अब सभी स्कूलों की ग्रेडिंग जरूरी कर दी गयी है.
सीबीएसइ ने सर्कुलर जारी करते हुए स्कूलों को कहा है कि सभी स्कूलों को इस साल से बोर्ड को ऑनलाइन जानकारी देनी होगी. स्कूल क्वालिटी असेसमेंट एंड एश्योरेंस के तहत जानकारी ऑनलाइन मांगी गयी है. बोर्ड ने कहा है कि स्कूली शिक्षा के मानकों में सुधार की बहुत आवश्यकता है. इसको देखते हुए स्कूलों के प्रदर्शन और सुधार पर ध्यान केंद्रित करना बहुत जरूरी है.
मैनुअल ऑन स्कूल क्वालिटी असेसमेंट एंड एश्योरेंस स्कूलों की गुणवत्ता को देखेगी. आत्मनिरीक्षण और सुधार के लिए स्कूलों को यह दिशा-निर्देश भी देगी. सीबीएसइ से मान्यता प्राप्त स्कूलों में शिक्षा के गुणात्मक सुधार की खोज में सीबीएसइ ने 2018-19 और 2019-20 शैक्षणिक सत्रों के दौरान बोर्ड द्वारा उठाये गये विभिन्न अभिनव और गुणात्मक उपायों पर 10 हैंडबुक/मैनुअल तैयार है. सीबीएसइ ने सत्र 2019-20 की सभी गतिविधियों का एक कैलेंडर भी जारी किया है.
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को पढ़ाना जरूरी :
बोर्ड ने आर्ट इंटीग्रेशन को बढ़ावा देने को कहा है. स्टूडेंट्स को कला, कला के महत्व के बारे में बताने को कहा है. इसके साथ हरके सप्ताह में कला शिक्षा देने की भी बात कही गयी है. बोर्ड ने 114 नये कोर्स को भी जोड़ा है. इसने जैव प्रौद्योगिकी, फार्मेसी और बैचलर ऑफ आर्ट्स जैसे पाठ्यक्रमों से लेकर साइबर सिक्योरिटी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग जैसे कोर्स शामिल हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन