पटना : एनएमसीएच में मिले डेंगू के 46 नये मरीज

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पटना सिटी : नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में डेंगू की हुई जांच में 46 नये मरीज में डेंगू मिले है. माइक्रो बायोलॉजी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ हीरा लाल महतो ने बताया कि सोमवार को डेंगू के 138 मरीज की जांच की गयी थी, जिसमें 46 में बीमारी की पुष्टि हुई है. चिकनगुनिया के 29 मरीजों […]

विज्ञापन
पटना सिटी : नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में डेंगू की हुई जांच में 46 नये मरीज में डेंगू मिले है. माइक्रो बायोलॉजी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ हीरा लाल महतो ने बताया कि सोमवार को डेंगू के 138 मरीज की जांच की गयी थी, जिसमें 46 में बीमारी की पुष्टि हुई है. चिकनगुनिया के 29 मरीजों की जांच हुई, जिसमें पांच में बीमारी मिले.
पटना : स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने बताया कि राज्य में अब तक डेंगू के 2813 पॉजिटिव मरीज पाये गये हैं. उन्होंने बताया कि डेंगू के कारण अभी तक किसी भी जिले मरीज के मरने की पुष्टि नहीं हुई है.
उन्होंने बताया कि जांच में पाया गया कि जिन मरीजों की जांच की गयी है उसमें मुम्बई, चेन्नई और बेंगलुरु से लौटे लोग भी शामिल हैं. राज्य में इस साल 299 चिकनगुनिया के मरीजों में पॉजिटिव पाया गया है. इधर राजधानी में जल जमाव से होनेवाली बीमारियों के नियंत्रण को लेकर छिड़काव किया जा रहा है. राजधानी में 12678 घरों में छिड़काव किया जा चुका है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन