ePaper

उपचुनाव : प्रचार अभियान में विकास को बनाया एजेंडा, किया जीत का दावा, एनडीए का चेहरा रहे नीतीश कुमार

Updated at : 20 Oct 2019 5:07 AM (IST)
विज्ञापन
उपचुनाव :  प्रचार अभियान में विकास को बनाया एजेंडा, किया जीत का दावा, एनडीए का चेहरा रहे नीतीश कुमार

पटना : राज्य में लोकसभा की एक और विधानसभा की पांच सीटों के लिए 21 अक्तूबर को होने वाले उपचुनाव में एनडीए उम्मीदवारों के लिए जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दो दिनों में कुल छह जनसभाएं कीं. राष्ट्रीय महासचिव सह राज्यसभा में पार्टी के संसदीय दल के नेता आरसीपी सिंह ने […]

विज्ञापन
पटना : राज्य में लोकसभा की एक और विधानसभा की पांच सीटों के लिए 21 अक्तूबर को होने वाले उपचुनाव में एनडीए उम्मीदवारों के लिए जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दो दिनों में कुल छह जनसभाएं कीं. राष्ट्रीय महासचिव सह राज्यसभा में पार्टी के संसदीय दल के नेता आरसीपी सिंह ने नाथनगर, बेलहर और दरौंदा विधानसभा क्षेत्रों में नौ दिनों में दस जनसभाएं कीं. भाजपा नेता और उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने आधा दर्जन सभाएं और रोड शो किया. वहीं, विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने जनसभाएं कीं.
वहीं, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डाॅ मदन मोहन झा ने भी अपने प्रत्याशियों के पक्ष में चुनावी सभाएं कीं. चुनाव प्रचार खत्म हो जाने के बाद एनडीए और महागठबंधन के नेताओं ने अपने उम्मीदवारों की जीत का दावा किया. चुनाव प्रचार खत्म हो जाने के बाद एनडीए और महागठबंधन के नेताओं ने अपने उम्मीदवारों की जीत का दावा किया. खास यह कि एनडीए के नेताओं ने चुनावी भाषण में विकास को केंद्रित किये रखा. वहीं, विपक्ष के निशाने पर राज्य सरकार रही.
जदयू सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 17 अक्तूबर को उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के साथ दरौंदा विधानसभा क्षेत्र के बगौरा स्थित लाल बहादुर शास्त्री उच्च विद्यालय के मैदान में पहली जनसभा को संबोधित किया. इसके बाद उन्होंने समस्तीपुर लोकसभा क्षेत्र में शिवाजी नगर स्थित उच्च विद्यालय के मैदान में जनसभा को संबोधित किया. वहां से वे किशनगंज विधानसभा क्षेत्र गये और वहां पोठिया स्थित कचहरी मैदान में एनडीए उम्मीदवार के लिए जनसभा को संबोधित किया.
वहीं, जदयू सांसद आरसीपी सिंह नौ अक्तूबर को नाथनगर विधानसभा क्षेत्र में चुनावी बैठक के बाद 12 से 19 अक्तूबर तक लगातार उपचुनाव के कार्यक्रम में व्यस्त रहे. इस दौरान उन्होंने दरौंदा, नाथनगर और बेलहर विधानसभा क्षेत्र में जदयू के उम्मीदवारों के लिए चुनावी कार्यक्रम किया. उन्होंने 10 चुनावी सभाओं को संबोधित किया.
सीएम ने दो दिनों में छह जनसभाओं को किया संबोधित
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दो दिनों में कुल छह जनसभाएं कीं.सीएम ने 18 अक्तूबर को मंत्री कृष्णनंदन वर्मा के साथ बेलहर विधानसभा क्षेत्र के बेलहर स्थित झामा मैदान में जनसभा को संबोधित किया. इसके बाद नाथनगर विधानसभा क्षेत्र के बहादुरपुर स्थित उच्च विद्यालय के मैदान में आमसभा को संबोधित किया. मुख्यमंत्री ने सिमरी बख्तियारपुर विधानसभा क्षेत्र के सिमरी बख्तियारपुर उच्च विद्यालय के मैदान में चुनावी सभा को संबोधित किया. वहीं, केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने भी समस्तीपुर लोकसभा क्षेत्र में कई चुनावी सभाओं को संबोधित किया.
पार्टी ससंदीय दल के नेता चिराग पासवान ने भी सभाएं कीं. भाजपा के वरिष्ठ नेता सह उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने 15 अक्तूबर को बेलहर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत की. पांच दिनों में उन्होंने आधा दर्जन से अधिक चुनावी सभाओं को संबोधित किया और रोड शो कर एनडीए उम्मीदवारों के लिए वोट मांगे.
1. उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने आधा दर्जन सभाएं और रोड शो किया
2. आरसीपी सिंह ने 10 चुनाव सभाओं को किया संबोधित
3.लोजपा सुप्रीमो ने भी समस्तीपुर में कई सभाएं कीं
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन