पटना : एनडीए है एकजुट महागठबंधन में टूट ही टूट : राजीव
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना : भाजपा प्रवक्ता राजीव रंजन ने कहा है कि एनडीए की एकता पूरी तरह से अटल है. सत्ता पाने के लिए महागठबंधन के नेता ही इतने बेचैन हो चुके हैं कि अब उन्हें एनडीए गठबंधन के घटक दलों में होने वाली सामान्य बातचीत और बिहार के भले के लिए एक दूसरे को दी जाने […]
विज्ञापन
पटना : भाजपा प्रवक्ता राजीव रंजन ने कहा है कि एनडीए की एकता पूरी तरह से अटल है. सत्ता पाने के लिए महागठबंधन के नेता ही इतने बेचैन हो चुके हैं कि अब उन्हें एनडीए गठबंधन के घटक दलों में होने वाली सामान्य बातचीत और बिहार के भले के लिए एक दूसरे को दी जाने वाली सलाह भी मनमुटाव के तौर पर दिखती है. जबकि खुद उनके अपने घर में बवाल मचा हुआ है.
लोग जानते हैं कि एक तरफ जहां एनडीए बिहार की बेहतरी की एक जैसी सोच रखने वाले दलों के परिवार की तरह है, वहीं दूसरी तरफ महागठबंधन वंशवाद और भ्रष्टाचार को राजनीति मानने वाले अवसरवादी दलों का जमावड़ा भर है, जिनका उद्देश्य सिर्फ सत्ता प्राप्त करना है. इनकी राजनीति देखें, तो इनके गठबंधन का हर दूसरा नेता खुद को महागठबंधन का बॉस समझता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










