नीतीश ने कहा, बाढ़ व सूखापीड़ितों के साथ है सरकार, बेलहर, नाथनगर और सिमरी बख्तियारपुर में सीएम की सभाएं आज
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :18 Oct 2019 8:15 AM (IST)
विज्ञापन

समस्तीपुर/किशनगंज : समस्तीपुर व किशनगंज विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनाव को लेकर गुरुवार को एनडीए प्रत्याशी के पक्ष में आयोजित सभाओं को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने संबोधित किया़ इस मौके पर डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान भी मौजूद थे़ समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर मध्य विद्यालय में गुरुवार को सीएम […]
विज्ञापन
समस्तीपुर/किशनगंज : समस्तीपुर व किशनगंज विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनाव को लेकर गुरुवार को एनडीए प्रत्याशी के पक्ष में आयोजित सभाओं को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने संबोधित किया़ इस मौके पर डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान भी मौजूद थे़ समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर मध्य विद्यालय में गुरुवार को सीएम नीतीश ने कहा कि सूबे में एक साथ बाढ़ और सुखाड़ की स्थिति बनी रही़ सूखे से निबटने की तैयारी की जा रही थी कि अधिक बारिश से बाढ़ की स्थिति बन गयी़
सरकार बाढ़ और सुखाड़ पीड़ितों के साथ खड़ी है़ उन्होंने कहा कि फसल के लिए सरकार किसानों को हरसंभव सहायता करेगी़ सरकार के खजाने पर सबसे पहला हक आपदा पीड़ितों का है़ सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं. वहीं, किशनगंज जिले के पोठिया प्रखंड के दामलबाड़ी में सीएम ने कहा कि हमारी सरकार की ओर से समाज के हर तबके के लिए काम किया जा रहा है. एनडीए में एकजुटता है, इसलिए किसी के चक्कर में नहीं आना है.
तलाकशुदा महिलाओं को मिलेंगे 25000 रुपये : सुशील मोदी
किशनगंज की सभा में डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने कहा कि मदरसा बोर्ड से फोकानिया और मौलवी की परीक्षा में प्रथम श्रेणी से पास करने वाले छात्र-छात्राओं को भी हमारी सरकारी 10 और 15 हजार रुपये देगी. तलाकशुदा महिलाओं को अब 25000 रुपये मिलेंगे. सरकार मदरसों में आधुनिक लाइब्रेरी,साइंस लैब का निर्माण करा रही है.
किशनगंज में जीत दिला देश को मैसेज दें : पासवान
लोजपा सुप्रीमो सह केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने कहा कि देश व प्रदेश में एनडीए की सरकार है. आपको विश्वास दिलाते हैं कि किशनगंज और पोठिया की जनता की उम्मीदों पर हमारी सरकार खरी उतरेगी, आज हर घर गैस, आयुष्मान भारत योजना का लाभ सभी को मिल रहा है. किशनगंज से एक मैसेज पूरे देश में जाना चाहिए.
पटना : बेलहर, नाथनगर और सिमरी बख्तियारपुर में सीएम की सभाएं आज
पटना : शुक्रवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और मंत्री कृष्णनंदन वर्मा बेलहर, नाथनगर और सिमरी बख्तियारपुर विधानसभा क्षेत्रों में सभाओं को संबोधित करेंगे. उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी समस्तीपुर में रोड शो करेंगे़ वहीं तेजस्वी यादव भी सभा करेंगे
कांग्रेस के बिहार प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल किशनगंज में चुनाव सभाओं को संबोधित करेंगे. वहीं राजद प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र पूर्वे नाथनगर में चुनावी प्रचार करेंगे. मुख्यमंत्री बेलहर, नाथनगर व सिमरी बख्तियारपुर विधानसभा क्षेत्रों में सभा को संबोधित करेंगे़ वहीं, कांग्रेस के बिहार प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल शुक्रवार को किशनगंज में सभा करेंगे़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




