पटना : गठबंधन धर्म को निभाने की सीख एनडीए से लें तेजस्वी : संजय सिंह
Updated at : 18 Oct 2019 8:00 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने गुरुवार को तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा है कि उन्हें एनडीए से गठबंधन धर्म निभाने की सीख लेनी चाहिए. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने समस्तीपुर और सीवान में जिस तरह सहयोगी दल के उम्मीदवारों के पक्ष में चुनाव प्रचार किया, वह गठबंधन धर्म की मिसाल […]
विज्ञापन
पटना : जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने गुरुवार को तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा है कि उन्हें एनडीए से गठबंधन धर्म निभाने की सीख लेनी चाहिए.
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने समस्तीपुर और सीवान में जिस तरह सहयोगी दल के उम्मीदवारों के पक्ष में चुनाव प्रचार किया, वह गठबंधन धर्म की मिसाल है. वहीं तेजस्वी ने पहले समस्तीपुर और अब किशनगंज में अपने सहयोगी दल कांग्रेस के उम्मीदवारों के पक्ष में चुनाव प्रचार नहीं किया. इससे यह दिख रहा है कि गठबंधन धर्म को लेकर उनका चरित्र कैसा है.
संजय सिंह ने कहा कि तेजस्वी यादव को गठबंधन धर्म की समझ कभी नहीं थी. जब महागठबंधन में रहे तब भी वे यह नहीं समझ पाये कि भ्रष्टाचार के आरोप से घिरकर सहयोगी दलों की छवि को भी उन्होंने दागदार करने का काम किया. उनका भ्रष्टबंधन तो उड़ान भरने से पहले ही क्रैश कर गया.
ठीक उसी तरह जैसे उनका हेलीकॉप्टर हर बार सहयोगी दल के उम्मीदवारों के लिए चुनाव प्रचार पर जाने से पहले खराब हो गया. जनता को विकास की उड़ान पसंद है. संजय सिंह ने कहा कि जनता को यह भी पता है कि कौन लोग आजतक केवल अपना विकास करते रहे. अब तेजस्वी की वापसी का कोई चांस नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




